अब रेगुलर चलेगी राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

Bihar Train News: राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब रेगुलर चलेगी. रेलवे के इस फैसले से रोज सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा भी मिल सकेगा. काफी लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है.

Bihar Train News: बिहार के राजगीर में टूरिज्म को और बढ़ावा मिलने वाला है. रेल यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन को अब रेगुलर चलाने का फैसला लिया गया है. दानापुर मंडल के रेल प्रबंधक विनोद कुमार की ओर से ट्रेन को नियमित चलाने को लेकर एक लेटर भी जारी किया गया है.

यात्रियों को होगा फायदा

राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन के चलने से छोटे-छोटे कारोबारी, नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ टूरिस्टों को भी राहत मिल सकेगी. राजगीर में हर रोज काफी संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं. पटना से राजगीर के लिए सीधी ट्रेन की सेवा रेगुलर होने से परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. रेल मंत्रालय की ओर से इसे लेकर मंजूरी दे दी गई है.

सोमवार को किया जाएगा रवाना

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को राजगीर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दिन सांसद कौशलेंद्र कुमार ट्रेन को रवाना करेंगे. सांसद कौशलेंद्र कुमार ने रेलवे के इस निर्णय का जिक्र लोकसभा में भी किया था. उन्होंने कहा था कि नालंदा की रेल समस्याओं और लोगों के हित से जुड़े मुद्दे आगे भविष्य में भी सदन में उठाते रहेंगे.

राजगीर जू सफारी में बढ़ी सुविधाएं

राजगीर जिले में राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी में टूरिस्टों के लिए सुविधाएं और बढ़ा दी गई हैं, जिससे टूरिस्टों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. टूरिस्टों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘प्रायोरिटी पैकेज’ शुरू किया है. इस पैकेज के तहत टूरिस्ट एक ही टिकट पर दोनों सफारियों का मजा ले सकेंगे. एडल्ट के लिए इसकी कीमत 2 हजार रुपए और बच्चों के लिए 1 हजार रुपए तय किया गया है.

गर्मी की छुट्टी शुरू होने से पहले स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

रेलवे की ओर से लगातार यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई फैसले लिए जा रहे हैं. अब से कुछ ही महीने में गर्मी की छुट्टी की भी शुरुआत होने वाली है. ऐसे में पटना से राजगीर के लिए ट्रेन के रेगुलर चलने से राहत मिलेगी. इससे पहले दूसरे राज्यों जैसे- दिल्ली, मुंबई, पंजाब, कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने की घोषणा की गई थी.

Also Read: बिहार में अप्रैल के अंत तक जीविका दीदियों के खाते में ट्रांसफर होंगे 20-20 हजार, तैयारी शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >