Bihar Train News: बिहार के हसनपुर से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा, जानिए क्या है टाइम टेबल

Bihar Train News: बिहार के हसनपुर और दिल्ली के बीच सीधी ट्रेन सेवा की शरुआत हो गई. हसनपुर विधानसभा के लिए ये खास सौगात मानी जा रही है. इसके साथ ही त्योहार के मौके पर रेलवे के इस फैसले से लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है.

Bihar Train News: बिहार के एक और शहर से दिल्ली का जुड़ाव हो गया है. त्योहारी सीजन के बीच रेलवे की तरफ से लिया गया यह फैसला बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल, बिहार के हसनपुर और दिल्ली के बीच सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई है. पर्व-त्योहारों के बीच यह निर्णय किसी बड़े तोहफे से कम नहीं माना जा रहा.

दूर के स्टेशनों पर उतरने से मिलेगा छुटकारा

जानकारी के मुताबिक, दो महीने तक हसनपुर और दिल्ली के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी. पर्व-त्योहार पर बिहार आने वाले लोगों को बड़ा फायदा पहुंच सकता है. पहले दिल्ली से हसनपुर आने के लिए यात्रियों को समस्तीपुर या फिर खगड़िया जैसे दूर स्टेशनों पर उतरना पड़ता था. उसके बाद हसनपुर आना पड़ता था. हालांकि, अब सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत हो जाने से दूर के स्टेशनों पर उतरने से यात्रियों को छुटकारा मिलेगा.

समय और पैसे दोनों की बचत

यह ट्रेन सेवा शुरु होने से पैसेंजर्स क�� सफर आसान हो सकेगा और उनके समय की भी बचत हो सकेगी. इसके साथ ही पैसे भी ज्यादा खर्च नहीं करने पड़ेंगे. हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अतिपिछड़ा इलाका के तौर पर जाना जाता है. ऐसे में यह फैसला बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इसके साथ ही अब उम्मीद जताई जा रही है कि अमृत भारत और वंदे भारत जैसी ट्रेनों का ठहराव भी हो सकता है.

क्या है ट्रेन की टाइमिंग

इसके साथ ही ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो, ट्रेन नंबर 04098 सुबह 9:30 बजे न्यू दिल्ली से चलती है और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे हसनपुर रोड पहुंचती है. जबकि हसनपुर रोड से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन नंबर 04097 शाम 3:00 बजे रवाना होती है और इसके बाद अगले दिन शाम 6:30 बजे नई दिल्ली पहुंच जाती है. इस तरह से यह ट्रेन सेवा यात्रियों के लिए राहत भरी मानी जा रही है.

Also Read: Aaj Bihar ka Mausam: बिहार में मॉनसून का तांडव, 10 जिलों में रेड अलर्ट, अब तक 10 की मौत — सड़कों से थानों तक पानी ही पानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >