Bihar Train News: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास निर्णय लिया है. पूर्वी रेलवे ने दो जोड़ी अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष ट्रेनें शुरू की हैं. एक जोड़ी आसनसोल और पटना के बीच चलेगी और दूसरी आसनसोल और गोरखपुर के बीच चलेगी. इन सेवाओं से श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा.
क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?
खास बात यह है कि दोनों विशेष ट्रेनें जसीडीह स्टेशन पर रुकेंगी, जिससे बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा. ट्रेन संख्या 03511 (आसनसोल-पटना) 29 जुलाई से 29 अगस्त, 2026 तक हर रोज चलेगी, जो आसनसोल से शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 2:30 बजे पटना पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या 03512 (पटना-आसनसोल) 30 जुलाई से 30 अगस्त तक हर रोज चलेगी, जो पटना से सुबह 3:30 बजे खुलेगी करेगी और दोपहर 1 बजे आसनसोल पहुंचेगी. ये ट्रेनें दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर रुकेंगी.
आसनसोल-गोरखपुर के बीच चलेगी ट्रेन
इसी तरह से ट्रेन संख्या 03527 (आसनसोल-गोरखपुर) 29 जुलाई से 29 अगस्त तक हर रोज चलेगी. यह रात 9 बजे आसनसोल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 03528 (गोरखपुर-आसनसोल) 30 जुलाई से 30 अगस्त तक हर रोज चलेगी. यह शाम 4:15 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे आसनसोल पहुंचेगी.
यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर और जसडीह स्टेशनों पर रुकेगी. दोनों विशेष ट्रेनों में केवल सामान्य द्वितीय श्रेणी (अनारक्षित) के डिब्बे होंगे. इन नई ट्रेनों के शुरू होने से जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही और भी आसान हो जाएगी और भीड़भाड़ में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधाएं मिलेंगी.
