School Closed: बिहार के 3 जिलों में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, शीतलहर के चलते बढ़ीं छुट्टियां

School Closed: बिहार में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ने लगा है. हालात को देखते हुए रोहतास, किशनगंज और कटिहार जिलों में कक्षा 8 तक के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं.

School Closed: बिहार में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने के कारण इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है. इसी को देखते हुए राज्य के तीन जिलों- रोहतास, किशनगंज और कटिहार में कक्षा 8 तक के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसके आदेश जारी किए हैं.

रोहतास में कब तक बंद रहेंगे स्कूल?

रोहतास जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र 9 जनवरी तक बंद रहेंगे. जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 9 से ऊपर के छात्रों के लिए स्कूल का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक तय किया गया है. हालांकि, बोर्ड परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तैयारी के लिए चल रही विशेष कक्षाओं को इस आदेश से बाहर रखा गया है, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो.

किशनगंज में भी 9 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

किशनगंज जिले में भी ठंड को देखते हुए पहले से जारी आदेश को आगे बढ़ा दिया गया है. जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि अब कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान 9 जनवरी तक बंद रहेंगे. इससे पहले यह प्रतिबंध 6 जनवरी तक लागू था. वहीं, कक्षा 9 से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जा सकेंगी.

कटिहार में 10 जनवरी तक स्कूल बंद

कटिहार जिले में ठंड का असर और भी अधिक देखा जा रहा है. लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 10 जनवरी तक पढ़ाई पर रोक लगा दी है. जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है, जो 8 जनवरी से प्रभावी होगा. प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम जरूरी है. साथ ही, अन्य जिलों में भी ठंड बढ़ने पर इसी तरह के फैसले लिए जा सकते हैं.

Also Read: बिहार पंचायत चुनाव में पूरी तरह से बदल जाएगा आरक्षण रोस्टर, परिसीमन पर भी पूरी जानकारी पढ़िए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >