Bihar Road Accident: कैमूर में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, एक की मौत, पितृपक्ष मेले में शामिल होने जा रहे थे श्रद्धालु

Bihar Road Accident: कैमूर में सोमवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. 38 श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना में बस के खलासी की मौत हो गई. जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के निवासी हैं.

Bihar Road Accident: बिहार के कैमूर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सोमवार की देर रात जिले के दुर्गावती थाना इलाके के महुअरिया ओवर ब्रिज के पास भयंकर रोड एक्सीडेंट हो गया. दिल्ली–कोलकाता एनएच-19 पर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

काशी से गयाजी जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, बस में टोटल 38 श्रद्दालु सवार थे, जिनमें 14 महिलाएं और 24 पुरूष शामिल हैं. सभी मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं, जो काशी (वाराणसी) से होकर गयाजी पितृपक्ष मेले में जा रहे थे. लेकिन, रास्ते में ही दर्दनाक हादसा हो गया. देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई. हादसे में बस के खलासी महेश वर्मा (उम्र 30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. वह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेशबार गांव का निवासी था. 

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी

दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस और NHAI पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे किया गया, ताकि जाम न लगे. पुलिस ने घटना के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना को लेकर घटनास्थल पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि यह टक्कर काफी भीषण थी. एक युवक की मौत हो चुकी है जबकि 10 लोग घायल हैं. सभी यात्रियों का संबंध मध्य प्रदेश से है.

Also Read: Durga Puja Bihar: 128 सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच जलेगा रावण, 24×7 एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >