Bihar Rain Alert: तीन-चार दिन बाद बिहार में फिर शुरू होगा बारिश का एक और दौर, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है. अभी तक बिहार में बारिश 798 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है.

Bihar Rain Alert: उत्तर-पूर्व अरब सागर से उत्तर-पश्चिम से नेपाल के तराई इलाके तक सक्रिय ट्रफ लाइन के कमजोर होने और दक्षिण- पश्चिम यूपी पर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के मध्यप्रदेश की तरफ से सरक जाने से बिहार पर बाढ़ की विभीषिका बढ़ने का खतरा काफी हद तक कम हो गया है. हालांकि, अगले तीन-चार दिन में बिहार में मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं. आइएमडी पटना के अनुसार अगले दो से तीन दिन बिहार में सामान्य से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है. इधर, बिहार में मॉनसून सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है. अभी तक बिहार में बारिश 798 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. यह सामान्य से मात्र 19 प्रतिशत कम है. आइएमडी के अनुसार तकनीकी तौर पर 2024 का मॉनसून सत्र 30 सितंबर को समाप्त हो जायेगा. हालांकि, बिहार में अभी मॉनसून सक्रिय है. इसकी यहां से विदाई की बात करना जल्दबाजी होगी.

बाढ़ से निबटने के लिए NDRF और SDRF अलर्ट

कोसी एवं गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत संबंधित जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की. अपर मुख्य सचिव ने बाढ़ से निबटने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिये. खासतौर पर जिलाधिकारियों को बाढ़ प्रभावित जिलों में आवश्यकतानुसार राहत शिविर, सामुदायिक रसोई व चिकित्सा शिविर की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. बाढ़ से निबटने के लिए NDRF और SDRF की 16 टीमें लगी हैं.

वर्चुअल मीटिंग के दरम्यान अपर मुख्य सचिव प्रत्यय ने NDRF और SDRF के जिले में प्रतिनियुक्त टीम कमांडर व विभाग के अन्य अधिकारियों से कहा कि उत्तर बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ की आशंका उत्पन्न हो गयी है. इसलिए अलर्ट मोड में रहें. उन्होंने कहा कि प्रभावित जिलों में सतत निगरानी रखी जाये. उन्होंने बताया कि सुपौल में चार , मुजफ्फरपुर में दो , पूर्वी चंपारण में एक , पश्चिमी चंपारण में दो, गोपालगंज में दो, छपरा में दो, सहरसा में 3 एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है. उपरोक्त बैठक में अपर मुख्य सचिव, संयुक्त सचिव, आपदा मोचन बल के कमांडेंट व विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

हेल्पलाइन नंबर जारी—

आपदा के प्रभाव को कम-से-कम करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. किसी भी आपदा स्थिति में आपदा प्रबंधन के हेल्पलाइन नंबर: 0612-2294204 व टोल फ्री नंबर 1070 पर तत्काल संपर्क करें.

इसे भी पढ़ें: Gaya News: गया जंक्शन पर 52.83 लाख रुपये के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार, RPF टीम को मिली बड़ी कामयाबी

Champaran Flood: गंडक नदी के प्रलयकारी बाढ़ की चपेट मे आने से चम्पारण तटबंध टूटा, अफरा तफरी मची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >