Bihar Politics: बिहार में अब लालू परिवार से कोई नहीं बनेगा मुख्यमंत्री, BJP सांसद बोले- सपना ही रह जाएगा

Bihar Politics: बीजेपी एमपी विवेक ठाकुर ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी की तरह वो भी जमीन से कट चुके हैं.

Bihar Politics: बिहार की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. शनिवार को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पटना में जगह-जगह पोस्टर चिपकाया. इन पोस्टरों में समर्थकों ने उन्हें बिहार का भावी सीएम बताया है. नवादा से भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने इसी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी का ये सपना कभी सच नहीं हो पाएगा. विवेक ठाकुर ने कहा, ‘अब इनका मुख्यमंत्री बनने का सपना अब सपना ही रह जाएगा. बिहार में लालू प्रसाद यादव के परिवार से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनेगा. जनता इन लोगों को अच्छे तरीके से जान चुकी है.’

राजद का खाता भी नहीं खुलेगा

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जीतेंगे. इस पर भाजपा सांसद ने कहा है कि उपचुनाव में राजद का खाता भी नहीं खुलेगा. उन्होंने आगे कहा कि अगले साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आरजेडी की हार के साथ तेजस्वी यादव का यह आखिरी चुनाव होगा. तेजस्वी ने दावा किया कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है. इसके जवाब में ठाकुर ने कहा, ‘झारखंड में भाजपा की लहर है और भारी बहुमत से झारखंड में एनडीए की सरकार बन रही है. क्योंकि, वहां की जनता विकास चाहती है.’

जमीन से कट चुके हैं तेजस्वी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने कहा था कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री का हाल चाल लिया या नहीं. पूर्व डिप्टी सिएन ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग भी दोहराई. इस पर विवेक ठाकुर ने कहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएम नीतीश से क्या बात की अब उन्हें इस बात की जानकारी क्यों दी जाए. राहुल गांधी की तरह वह जमीन से कट चुके हैं. बिहार की राजनीति में वह पांच दिन आते हैं और विदेश चले जाते हैं. बता दें कि चुनाव प्रचार के लिए तेजस्वी यादव शुक्रवार को गया पहुंचे थे. यहां उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया.

इसे भी पढ़ें: Smart Meter App का सर्वर हुआ ठीक, रिचार्ज नहीं कराया तो इस दिन से कटेगा बिजली कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >