जदयू की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी, संजय झा फिर बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है. संजय झा को फिर से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. निशांत कुमार का नाम लिस्ट में नहीं है. वहीं 3 मई से उनकी बिहार यात्रा शुरू होने वाली है.

Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिससे पार्टी के अंदर नए समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर हो रही है.

नई सूची में निशांत कुमार का नाम शामिल नहीं है. इसका मतलब है कि फिलहाल उन्हें पार्टी संगठन में कोई पद नहीं दिया गया है. हालांकि, वे पिछले कुछ समय से लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं, जिससे माना जा रहा है कि भविष्य में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

संजय झा को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी

पार्टी ने एक बार फिर संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. वहीं, पहले जहां तीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे, अब सिर्फ एक ही पद रखा गया है. पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है. श्याम रजक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से हटाकर महासचिव बना दिया गया है.

3 मई से यात्रा पर निकलेंगे निशांत

निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं. यह यात्रा की शुरुआत वे पश्चिमी चंपारण से कर सकते हैं. इस दौरान वे राज्य के सभी 38 जिलों में जाएंगे और लोगों से सीधे बात करेंगे. उनका मकसद जनता की समस्याओं को समझना और जमीनी हालात जानना बताया जा रहा है.

कानून-व्यवस्था पर दिया बयान

हाल ही में निशांत कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी. लोग डर के माहौल में जीते थे और अपराध आम बात थी. उन्होंने कहा कि NDA की सरकार बनने के बाद हालात में सुधार हुआ और विकास की रफ्तार बढ़ी.

Also Read: पटना लौटते ही नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट चौधरी, पहली कैबिनेट मीटिंग में लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >