बिहार के अगले सीएम पर चिराग पासवान बोले- मैं रेस में नहीं, सरकार का चेहरा बदलेगा लेकिन फॉर्मूला वही रहेगा

Bihar Next CM: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने क्लियर कर दिया है कि वे मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार का चेहरा बदल सकता है, लेकिन गठबंधन का फॉर्मूला वही रहेगा. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है.

Bihar Next CM: बिहार की राजनीति में चल रही अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कर दिया कि वे मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हैं. चिराग ने कहा कि सरकार का चेहरा बदल सकता है, लेकिन गठबंधन का फॉर्मूला वही रहेगा.

राज्यसभा पहुंचने के बाद बड़ा फैसला संभव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद उनके सीएम पद छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, वे 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. पटना में उनके बंगले से धीरे-धीरे सामान शिफ्ट होने लगा है.

सीएम आवास पर चली लंबी बैठक, युवा चेहरों पर फोकस

शनिवार सुबह जेडीयू में हलचल तब और बढ़ गई जब पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो घंटे चली इस अहम बैठक में नए मंत्रिमंडल के स्वरूप पर भी मंथन हुआ. खास तौर पर युवा चेहरों को शामिल करने पर चर्चा हुई.

बीजेपी भी एक्टिव मोड में, सीएम फेस पर मंथन

भारतीय जनता पार्टी भी पूरी तरह एक्टिव हो गई है. पटना में पार्टी की अहम बैठक होने वाली है, जिसमें बिहार प्रभारी विनोद तावड़े शामिल होंगे. इस बैठक में मुख्यमंत्री के नए चेहरे और सरकार गठन की रणनीति पर चर्चा हो सकती है.

तेजस्वी के बयान पर जेडीयू का पलटवार

इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जा रहा है, लेकिन इनके परिवार में ऐसा उदाहरण नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव के जेल जाने पर राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया गया था और आने वाले समय में आरजेडी और कमजोर होगी.

Also Read: बेतिया राज की 175 एकड़ जमीन को बिहार सरकार कराएगी मुक्त, डिप्टी सीएम ने बताया पूरा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >