पीएम मोदी के जन्मदिन पर पटना में 1799 दारोगा अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन, दीप जलाकर PET की तारीख की मांग

बिहार में 1799 दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अनोखा प्रदर्शन किया. उन्होंने दीप जलाकर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तारीख जल्द जारी करने की मांग की.

Bihar Daroga 1799 PET Date : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को पटना में 1799 दारोगा भर्ती के अभ्यर्थियों ने अनोखे तरीके से अपनी मांग रखी. अभ्यर्थियों ने दीप जलाकर 'बिहार दारोगा फिजिकल डेट जारी करो' का संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तारीख जल्द जारी करने की मांग की.

क्या है मामला

बिहार में 1799 पुलिस अवर निरीक्षक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है. मुख्य लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती के अगले चरण में PET और अभिलेख सत्यापन में शामिल होना था. दोनों प्रक्रियाएं सितंबर-अक्टूबर में प्रस्तावित थीं.

इसी बीच बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने PET और अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया. आयोग की ओर से इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है. गृह विभाग के आदेश के बाद भर्ती के अगले चरण को टालने का फैसला लिया गया.

पोस्टर लेकर गर्दनीबाग में दे रहे धरना

आयोग के फैसले के बाद दारोगा भर्ती के अभ्यर्थी एक बार फिर गर्दनीबाग में धरने पर बैठ गए हैं. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के हाथों में पोस्टर हैं, जिन पर PET की तारीख जल्द जारी करने की मांग लिखी है.

Also Read : बिहार में 1799 दारोगा अभ्यर्थियों को झटका, फिजिकल टेस्ट-डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कैंसिल होने के बाद गर्दनीबाग में धरने पर बैठे

अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने लंबे समय से PET की तैयारी की है. लगातार तारीख टलने से उनके सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

कदाचार की जांच और जल्द तारीख जारी करने की मांग

अभ्यर्थियों ने सरकार और आयोग से भर्ती परीक्षा में कदाचार की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

साथ ही उन्होंने PET की नई तारीख जल्द घोषित करने की अपील की. अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में आगे की कार्रवाई जल्द स्पष्ट होने से उन्हें तैयारी की दिशा तय करने में मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >