Bihar Police: 990 सिपाहियों का बिहार में हो गया प्रमोशन, पुलिस मुख्यालय ने जारी कर दी लिस्ट

Bihar Police: बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव देखने के लिए मिला. बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से 990 सिपाहियों का प्रमोशन कर दिया गया है. इन सिपाहियों को अब एएसआई बनाने का बड़ा फैसला लिया गया है. इसके साथ ही 731 पुलिस अफसरों की एक लिस्ट भी जारी कर दी गई है.

Bihar Police: बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव कर दिया गया है. बड़ा फैसला लेते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से 990 सिपाहियों का प्रमोशन कर दिया गया है. अब ये सभी 990 सिपाही एएसआई बन गए. इसके साथ ही 731 पुलिस अफसरों की लिस्ट भी पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी की गई है. जानकारी के मुताबिक, लिस्ट को 1 अप्रैल 2025 तक की स्थिती को देखते हुए बनाया गया है. इससे पुलिस विभाग में तरक्की और काम करने के तरीके में पारदर्शिता आएगी. 

इन अफसरों को नहीं मिला मौका

हालांकि, यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि, कुछ शर्तों के अनुसार, सजा पाए या केस वाले अफसर इस मौके से वंचित रह गए. ऐसे में अब आने वाले समय में और भी पुलिसकर्मियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है. खबर की माने तो, 990 सिपाहियों के प्रमोशन की लिस्ट उनकी अच्छी परफॉर्मेंस और सेवा के कारण हुआ है. यह प्रमोशन इन पुलिसकर्मियों के करियर में एक नया मोड़ लाएगा. साथ ही साथ बिहार पुलिस की कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी. बता दें कि, इन ASI को अलग-अलग जिलों और यूनिटों में भेजा जाएगा. जहां वे कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद करेंगे.

आगे भी जारी रहेगी प्रमोशन की प्रक्रिया 

बता दें कि, पुलिस मुख्यालय की ओर से 731 पुलिस अफसरों की एक लिस्ट भी जारी की गई है. इस लिस्ट का मकसद पुलिस विभाग में तरक्की और पोस्टिंग को और भी पारदर्शी बनाना है. इतना ही नहीं, लिस्ट में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर 7 दिनों के अंदर पुलिस मुख्यालय में शिकायत करने की भी बात कही गई है. साथ ही वे शिकायत के साथ सबूत भी देंगे. इसके अलावा पदोन्नति और वरीयता सूची के साथ कुछ सख्त नियम भी जारी किए गए हैं. वहीं, पुलिस मुख्यालय के इस कदम के बाद कहा जा रहा है कि, प्रमोशन की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. 

Also Read: Bihar: कॉलेज ने दिया 100 में से 101 नंबर, छात्र की मार्कशीट हो रही वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >