बिहार में मनाया जाएगा महिला रोजगार दिवस, क्या-क्या होगा कार्यक्रम में?

Bihar News: बिहार में 8 मार्च को महिला रोजगार दिवस मनाया जाएगा. सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, इस दिन महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा. साथ ही रोजगार को लेकर कुछ टिप्स भी दिए जायेंगे.

Bihar News: 8 मार्च को इंटरनेशनल महिला दिवस है. इसी दिन बिहार में महिला रोजगार दिवस मनाया जाएगा. 8 मार्च को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में रोजगार उत्सव के रूप में मनाया जाएगा. इसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियां शामिल होंगी. जानकारी के मुताबिक, महिला रोजगार योजना को लेकर 10-10 हजार रुपए मिलने के बाद महिलाओं ने जो रोजगार शुरू किया, उसे आगे बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी.

महिला उद्यमियों को किया जाएगा प्रोत्साहित

इस दिन खास बात यह भी होगी कि ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित भी करेंगे. मंत्री श्रवण कुमार के मुताबिक, 2005 के बाद यानी कि सत्ता में नीतीश सरकार के आने के बाद महिला सशक्तिकरण को लेकर कई तरह के काम किए गए हैं. स्वयं सहायता समूह के रूप में जीविका का गठन किया गया. ग्रामीण और शहर दोनों को मिलाकर अब तक टोटल 11 लाख 82 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है.

जीविका दीदियों को लखपति बनाने की प्लानिंग

बिहार में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं जीविका दीदियों को महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपए की राशि खुद का रोजगार शुरू करने के लिए दिया गया था. अब उन्हें लखपति बनाए जाने की प्लानिंग है. अब जीविका दीदियों की तरफ से शुरू किए गए रोजगार का आंकलन किया जाएगा. इसके बाद उन्हें 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी.

8 मार्च को कार्यक्रम में क्या-क्या होगा?

जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया गया कि इस दौरान महिला उद्यमी अपना एक्सपीरियंस शेयर करेंगी. इसके साथ ही उन्हें अपने रोजगार को और बेहतर करने के लिए एक्सपर्ट टिप्स देंगे. इसके अलावा महिला को बाकी के सरकारी योजनाओं की जानकारी और दो लाख रुपए देने को लेकर तमाम जानकारियां भी दी जायेंगी.

Also Read: बिहार के किसान हो रहे हाईटेक, जानिए कौन सा जिला है सबसे आगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >