Vijay Sinha: विजय सिन्हा ने हिला दिया बालू माफियाओं का साम्राज्य, सिर्फ एक महीने में इतनी जगहों पर हुई छापेमारी

Vijay Sinha: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ दिसंबर महीने में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई. खान एवं भूतत्व विभाग ने राज्यभर में 4,582 जगहों पर छापेमारी कर 574 वाहन जब्त किए और 248 मामले दर्ज किए हैं.

Vijay Sinha: बिहार में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खान एवं भूतत्व विभाग ने दिसंबर महीने में राज्यभर में सघन अभियान चलाया. इस अभियान के तहत विभाग की टीमों ने कुल 4,582 जगहों पर छापेमारी की. सबसे ज्यादा 331 जगहों पर छापेमारी औरंगाबाद जिले में की गई.

दिसंबर में हुई कार्रवाई के दौरान अवैध खनिज परिवहन में इस्तेमाल हो रहे 574 वाहनों को जब्त किया गया. इसके साथ ही 248 मामले दर्ज किए गए, जबकि सबसे ज्यादा 15 गिरफ्तारियां पटना जिले में हुईं. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान लगातार निगरानी और सख्त निर्देशों के तहत चलाया गया.

विजय सिन्हा के नेतृत्व में की जा रही है कार्रवाई

अधिकारियों के अनुसार यह पूरी कार्रवाई उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में की जा रही है. विभाग की ओर से नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसके चलते अवैध खनन पर लगाम लगाने में सफलता मिली है. विभाग ने दिसंबर 2025 तक के वार्षिक राजस्व लक्ष्य के मुकाबले 102 प्रतिशत राजस्व हासिल कर लिया है, जिसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

अवैध खनन और ओवरलोडिंग नहीं बर्दाश्त की जाएगी- विजय सिन्हा

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने साफ कहा है कि राज्य में अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी जिलों के खनन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जहां से भी अवैध खनन की शिकायत मिले, वहां तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जाए.

इसके साथ ही सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि अगर किसी थाना क्षेत्र से बार-बार अवैध खनन की शिकायतें आती हैं, तो संबंधित थाना प्रभारी की भूमिका की समीक्षा कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी. जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई भी होगी.

हेल्पलाइन नंबर पर दें अवैध खनन की जानकारी

उप मुख्यमंत्री ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध खनन, परिवहन या भंडारण से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी विभाग को दें. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2215360, 94722 38821, 94731 91437 और 9031035247 जारी किए गए हैं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

Also Read: Bihar Teacher: बिहार के इस जिले के शिक्षकों को शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम, 12 जनवरी तक हर हाल में करना होगा यह काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >