Bihar News: पटना में गुरुद्वारे को RDX से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, दौड़ी-दौड़ी पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम

Bihar News: पटना साहिब गुरुद्वारे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद गुरुद्वारा परिसर में अफरा-तफरी मच गई. एक संदिग्ध ईमेल आते ही गुरुद्वारा प्रबंधन और श्रद्धालु दहशत में आ गए. मामले की सूचना पर पुलिस, वरीय अधिकारी, बम और डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची.

Bihar News: पटना साहिब गुरुद्वारे को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधन और श्रद्धालु दहशत में आ गए. एक संदिग्ध मेल गुरुद्वारा के आधिकारिक ईमेल पर आया. उसमें दावा किया गया कि लंगर हॉल में आरडीएक्स रखा गया है. मेल पढ़ते ही गुरुद्वारे की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई.

क्या लिखा था मेल में?

जानकारी के मुताबिक, पटना साहिब गुरुद्वारा को मिले धमकी भरे मेल में लिखा गया था कि विस्फोट से पहले वीवीआईपी और कर्मचारियों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाए. इसके साथ ही मेल भेजने वाले ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद, आईएसआई जिंदाबाद’ के साथ अन्य कई बातें लिखी थी, जिसे पढ़ते ही हड़कंप मच गया.

गुरूद्वारे के चारों तरफ सख्त पहरा

दूसरी तरफ इस सूचना पर गुरुद्वारे के आस-पास के इलाकों में भी अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में धमकी भरे मेल की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जल्दबाजी में चौक थाना की पुलिस, वरीय अधिकारी, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीम गुरुद्वारा पहुंची. पूरे गुरुद्वारा परिसर को घेर लिया गया और चारों तरफ से सख्त पहरा लगा दिया गया. बम स्क्वाड की टीम ने तलाशी लेना शुरू कर दिया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस दौरान गुरुद्वारे में मौजूद श्रद्धालुओं को भी बाहर निकालने की व्यवस्था की गई. दरअसल, पटना साहिब गुरुद्वारा सिख समुदाय का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है. यहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. ऐसे में गुरुद्वारे को बम से उड़ाने की सूचना पर प्रबंधन की चिंता बढ़ गई और पूरे मामले की गहनता से जांच की गई. साइबर सेल में भी धमकी वाला मेल दे दिया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस मेल की सत्यता और यह पता लगा रही कि इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है.

Also Read: Bihar Crime News: पूर्णिया में भाई ने सगी बहन को उतारा मौत के घाट, दागी दो गोलियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >