Bihar News: विधानसभा सत्र के दौरान तीन लेयर की होगी सिक्योरिटी, CCTV कैमरों से होगी निगरानी

Bihar News: विधानसभा सत्र को लेकर पटना जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. पटना के DM डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में आज हाई लेवल ब्रीफिंग की गई. जिसमें पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे.

Bihar News: विधानसभा सत्र को लेकर पटना जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. पटना के DM डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में आज हाई लेवल ब्रीफिंग की गई. जिसमें पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे. DM डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और SSP राजीव मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. CCTV कैमरों से निगरानी होगी. 8 QRT भी सक्रिय रहेंगे.

बैठक के बाद ही प्रतिनियुक्ति स्थल छोड़ेंगे अधिकारी

DM ने कहा कि सभी दण्डाधिकारी और पुलिस अधिकारी 25 नवंबर को सुबह 09.00 बजे और आगे प्रतिदिन विधान मंडल की कार्यवाही शुरू होने के 1 घंटे पहले अपने प्रतिनियुक्त स्थान पर मौजूद रहेंगे. विधानमंडल की बैठक की समाप्ति के बाद ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को छोड़ेंगें.

Also Read: हार पर प्रशांत किशोर ने कहा- जनता जिसे चाही उसे वोट की, अगले 6 महीने में बदलेगा समीकरण…

अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक

उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध और अनाधिकृत व्यक्ति विधान मंडल परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे. यदि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश करता है तो उसकी सारी जवाबदेही वहां प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की होगी. सचिवालय, विधान सभा और विधान परिषद क्षेत्र में बिना प्रवेश पत्र के किसी भी व्यक्ति / वाहन को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

बता दें कि DM और SSP के द्वारा वरीय पदाधिकारियों के साथ विधानमंडल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. इस दौरान दोनों अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >