Bihar News: बिहार में अब हाइवे किनारे रेस्ट रूम, ड्राइवर शेड, पार्किंग के साथ मिलेगी ये फैसिलिटी, जानिए वजह…

Bihar News: बिहार में अब हाइवे किनारे ड्राइवर शेड, पार्किंग, रेस्ट रूम के साथ स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी. इसे लेकर जगह चिह्नित किए जायेंगे. इसके लिए निर्देश जारी कर दिया गया है. इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है.

Bihar News: बिहार में हाइवे के किनारे ड्राइवरों के लिए शेड, पार्किंग, रेस्ट रूम और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की जायेगी. इस व्यवस्था को तीन चरणों में किया जायेगा. पहली बार 400 से अधिक जगहों पर ड्राइवरों के लिए यह सुविधा शुरू हो जायेगी. परिवहन विभाग सहित अन्य सहयोगी विभागों के साथ हुई सड़क सुरक्षा की बैठक के बाद इस संबंध में ठोस निर्णय लिया गया है. यह फैसला कहीं ना कहीं ड्राइवरों के हित में माना जा रहा है.

परिवहन विभाग ने दिया आदेश

हाइवे पर गाड़ी चलाने वाले चालकों के लिए सुविधाएं बढ़ सकें और वह स्वस्थ वातावरण में गाड़ी चला सकें, इसे लेकर यह फैसला लिया गया. जानकारी के मुताबिक, हाइवे के किनारे इन सुविधाओं को बहाल करने के लिए जल्द ही जगह चिन्हित किये जायेंगे, जिसमें सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों का सहयोग लिया जायेगा. परिवहन विभाग ने जिलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिया है.

ऐसे जगह किए जायेंगे चिन्हित

आदेश मिलते ही ऐसे जगहों की खोज शुरू हो गई है जहां, ड्राइवरों को ठहरने और इलाज तक की व्यवस्था किया जा सकें. वहीं, रेस्ट रूम में गाड़ी चालकों के आराम करने के लिए जरूरत की सभी व्यवस्था भी रहेगी और स्वास्थ्य जांच के रेस्ट रूम के बगल में ऐसी व्यवस्था की जायेगी. जहां ड्राइवरों का प्राथमिक उपचार हो सके. इस व्यवस्था से उन्हें काफी सहूलियत मिल सकेगी.

इस वजह से लिया गया निर्णय

दरअसल, विभाग के अधिकारियों का मानना है कि हाइवे पर गाड़ी चलाने वालों को कम से कम आराम मिलता है. जहां कहीं पर वह गाड़ी रोकते हैं, उन जगहों पर रेस्ट करने या गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहती है. इस कारण कभी-कभी वह लंबी दूरी तक गाड़ी चलाने के बाद दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं. जिसमें नींद नहीं पूरी होने की बात सबसे अधिक सामने आती है.

Also Read: Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के इन जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ ठनका गिरने का भी अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >