Bihar News: पटना में सोलर प्लेट गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिग्रेड की 8 गाड़ियां पहुंची, लाखों की संपत्ति खाक

Bihar News: पटना में सोमवार की सुबह सोलर प्लेट गोदाम में भीषण आग लग गई. घटना बाईपास थाना के महादेव स्थान के पास की है. आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिग्रेड की 8 गाड़ियां पहुंची. हालांकि, आग लगने का कारण अब तक क्लियर नहीं हो पाया है.

Bihar News: सोमवार की सुबह पटना में एक सोलर प्लेट गोदाम में भीषण आग लग गई. घटना बाईपास थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 के पास की है. शॉर्ट सर्किट से घटना होने की संभावना जताई जा रही है. गोदाम के गार्ड राजेश कुमार ने बताया कि वो सो रहा था. लेकिन, अचानक उसने धुआं निकलता देखा तो, जल्द ही प्रबंधक को इसकी जानकारी दी. देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगी. आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि पूरे वेयरहाउस को अपनी चपेट में ले लिया.

8 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

स्थानीय लोगों की तरफ से जल्दबाजी में घटना की जानकारी फायर ब्रिग्रेड की टीम और बाईपास थाने को दी गई. सूचना मिलते ही पूरे 8 दमकल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची. घटना को लेकर फायर ब्रिग्रेड के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर आठ दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग को बुझाया. फिलहाल, कंपनी के कर्मी का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है. घटना में सोलर प्लेट, बैट्री समेत अन्य सामान जल गए हैं. आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी.

पुलिस कर रही घटना की जांच

हालांकि, इस अगलगी की घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. दूसरी तरफ अगलगी के दौरान लाखों रुपये के सामान के जल जाने की फिलहाल शुरुआती जानकारी सामने आ रही है. आग लगने की वजहों का भी अभी पता नहीं चल सका है. आग लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी. फिलहाल, एहतियात के तौर पर आस-पास की जगहों को खाली करवा लिया गया है. वहीं, घटना की वजह क्या है, पुलिस इसे लेकर जांच-पड़ताल कर रही है.

Also Read: आज 11 अगस्त के दिन पटना में घटी थी ऐतिहासिक घटना, युवाओं ने इस तरह अंग्रेजों को दिखाई थी अपनी ताकत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >