Bihar News: हफ्ते भर में दो बार दिखा तेंदुआ, खौफ में जी रहे एयरफोर्स कर्मी, वन विभाग का सर्च अभियान जारी

Bihar News: एयरफोर्स परिसर में तेंदुआ की चहलकदमी से एयरफोर्स कर्मियों में हड़कंप मच गया है. दो दिनों पहले सोमवार को केन्द्रीय विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने के बाद से एयरफोर्स प्रशासन अलर्ट मोड में है.

Bihar News: एयरफोर्स परिसर में तेंदुआ की चहलकदमी से एयरफोर्स कर्मियों में हड़कंप मच गया है. दो दिनों पहले सोमवार को केन्द्रीय विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने के बाद से एयरफोर्स प्रशासन अलर्ट मोड में है. फिलहाल प्रशासन ने केन्द्रीय विद्यालय के पठन-पाठन का कार्य स्थगित करा दिया है.

वन विभाग की टीम को तेंदुआ को पकड़ने में नहीं मिली सफलता

वहीं परिसर में चल रहे निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दी गयी है. वहीं वन विभाग की टीम भी लगातार सर्च अभियान चला रही है. जानकारी के अनुसार वायुसेना की पेट्रोलिंग टीम ने तेंदुआ को एयरफोर्स के आवासीय क्षेत्र में टहलते दिखने पर तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद भी वन विभाग की टीम को तेंदुआ को पकड़ने में सफलता नहीं मिल पायी. इधर दीपावली को लेकर जहां लोग खरीदारी में जुटे हैं, वहीं वायु सैनिक अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं.

Also Read: ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया…. रउए आसरा हमार… दिल्ली AIIMS से शारदा सिन्हा ने जारी किया अपना नया छठ गीत

सप्ताह भर के अंदर दो बार दिखा तेंदुआ

सप्ताह भर के अंदर दो बार तेंदुआ की मौजूदगी ने सभी की नींद उड़ा दी है. वन विभाग के डीएफओ गौरव ओझा ने बताया कि विभाग की टीम चिन्हित इलाके में पूरी तैयारी के साथ निगरानी कर रही है. हर घटनाक्रम पर जांच के लिए कैमरे भी लगाये गये हैं. बहुत जल्द तेंदुआ को पकड़ने में सफलता मिल जायेगी.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >