Bihar News: पटना में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को दौड़ाकर मारी गोली, फिर फायरिंग करते हो गए फरार

Bihar News: बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने फुलवारी शरीफ नालंदा बिस्कुट कंपनी के मोड़ के पास द्वारका अपार्टमेंट में रहने वाले युवक अमित कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी है.

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के द्वारिका अपार्टमेंट स्थित बिस्कुट फैक्ट्री के पास की है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने फायरिंग करते हुए फरार हो गए. जानकारी के अनुसार मृतक अमित के दादा के नाम पर द्वारका अपार्टमेंट है.

अपराधियों ने दौड़ाकर गोली मारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अपने बच्चे को स्कूल से लाने के लिए अपार्टमेंट के बाहर मुख्य सड़क पटना खगौल रोड पर आया था, तभी बाइक सवार अपराधियों को देखकर वह अपने अपार्टमेंट की ओर भागने लगा. अपराधियों ने पीछा करके अपार्टमेंट परिसर में घुसकर उसे गोलियों से भून डाला. फुलवारी शरीफ डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि घटना के बाद घायल अवस्था में उसे एम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही अमित की मौत हो गई.

Also Read: Diwali Celebration: प्रदूषण रहित त्योहार से लाएं खुशियों के संग सेहत का उपहार, दीपावली में कम से कम फोड़ें पटाखे

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. बताया जाता है कि अमित कुमार झारखंड के रांची के एक मामले में जेल भी जा चुका है और जेल से छूटने के बाद फुलवारी शरीफ के अपने द्वारका अपार्टमेंट में रह रहा था, जहां द्वारका अपार्टमेंट है पहले वहां अमित का प्रकाश टॉकीज सिनेमा हॉल चलता था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >