Bihar News: बिहारवासियों के लिए गुड न्यूज, राज्यभर में खुलेंगे पूरे 70 ड्राइविंग स्कूल

Bihar News: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकार एक्टिव हो गई है. साथ ही राज्य की जनता को कई तोहफे भी दे रही है. इसी क्रम में बड़ी खुशखबरी दे दी गई है. दरअसल, इस साल दिसंबर तक 70 ड्राइविंग स्कूल बिहार के विभिन्न जिलों में खोले जायेंगे.

Bihar News: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. ऐसे में सरकार राज्य की जनता को लुभाने में भी पूरी तरह से जुट गई है. साथ ही कई तरह के तोहफे भी दे रही है. इसी क्रम में बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है. दरअसल, इसी साल के अंत तक यानी कि दिसंबर तक 70 ड्राइविंग स्कूल बिहार के विभिन्न जिलों में खोले जायेंगे.

30 ड्राइविंग सेंटरों का काम पूरा

जानकारी के मुताबिक, 30 ड्राइविंग सेंटरों का काम पूरा हो गया है तो वहीं, परिवहन विभाग की ओर से अब तक 40 सेंटर खोले जाने की अनुमति मिल गई है. वहीं, जिन 30 सेंटरों का काम पूरा हो चुका है, उसे चालू करने की प्रक्रिया में तेजी ला दी गई है. खबर की माने तो, पीपीपी मोड में मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोले जायेंगे. बता दें कि, ड्राइविंग का प्रशिक्षण बिहार के करीब 2 लाख युवक-युवतियों को दिया जाएगा. 

विभाग ने बनाया ये लक्ष्य

इधर, बिहार में किए जा रहे इस पहल को लेकर कहा जा रहा है कि, ड्राइविंग के क्षेत्र में रोजगार का अवसर पैदा करना ही इसका मकसद है. हर जिले में करीब 3 से 4 ऐसे सेंटर खोले जाने का लक्ष्य है. हालांकि, इसके लिए डीटीओ ऑफिस से लाइसेंस लेना बेहद जरूरी है. यह भी जानकारी दे दें कि, प्राइवेट पार्टी के द्वारा ड्राइविंग स्कूल खोले जाने पर 20 लाख का अनुदान भी दिया जाएगा. 

प्रशिक्षित ड्राइवर देंगे ट्रेनिंग

बता दें कि, उन स्कूलों में ट्रेनिंग देने के लिए प्रशिक्षित ड्राइवर होंगे. समय-समय पर विभाग के स्तर से इसकी जांच भी कराई जाएगी. इसके साथ ही ऐसा भी कहा गया है कि, यदि जिन भी जिलों में ट्रेनिंग दी जा रही है, अगर वहां से किसी भी तरह की शिकायत आती है तो, उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है. उस शिकायत को लेकर डीटीओ के आदेश पर एमवीआई की टीम स्थल निरीक्षण करेगी. निरीक्षण के दौरान अगर मामला सही पाया गया तो लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई होगी.

Also Read: बिहार में दूल्हे के सामने दुल्हन का अपहरण, बंदूक की नोक पर गाड़ी से उठा ले गए बदमाशhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/darbhanga/bride-kidnapped-at-gunpoint-after-marriage-in-bihar-groom-refuses-to-keep-bride

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >