‍Bihar News: गौरव कुमार पटना सदर एवं दिव्या शक्ति बनी दानापुर की एसडीओ

Bihar News बिहार सरकार ने गुरुवार को ट्रेनिंग से लौटे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को राज्य के विभिन्न अनुमंडलों में एसडीओ नियुक्त कर दिया. पढ़िए किसे कहां की मिली जिम्मेवारी

Bihar News राज्य सरकार ने ट्रेनिंग से लौटे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को राज्य के विभिन्न अनुमंडलों में एसडीओ नियुक्त किया है. इनमें 2022 बैच के गौरव कुमार को पटना सदर और दिव्या शक्ति को दानापुर अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया है. इसी प्रकार श्वेता भारती को पूर्वी चंपारण के माेतिहारी सदर का एसडीओ बनाया गया है.

काजले वैभव को नालंदा के बिहारशरीफ, गौरव कुमार को पश्चिम चंपारण का बगहा, रितुराज प्रताप सिंह को भागलपुर के नौगछिया, किसलय कुशवाहा को वैशाली के महुआ, आशीष कुमार को साीरण के सोनपुर, पार्थ गुप्ता को पूर्णिया सदर एवं श्रेयाश्री को मुजफ्फरपुर पश्चिम का एसडीओ बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना देर शाम जारी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >