बिहार की लाखों महिलाओं को केंद्र सरकार का गिफ्ट, मुफ्त गैस कनेक्शन को मिली हरी झंडी

Bihar News: बिहार की लाखों महिलाओं को केंद्र सरकार ने बड़ा गिफ्ट दिया. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन देने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है. जानकारी के मुताबिक, टोटल 25 लाख कनेक्शन को स्वीकृति मिली है. राज्य सरकार को इसे लेकर आदेश दे दिया गया है.

Bihar News: केंद्र सरकार ने बिहार की लाखों महिलाओं को खुशखबरी दी. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन देने को लेकर मंजूरी मिल गई है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से बिहार को 25 लाख उज्ज्वला कनेक्शन स्वीकृत किए हैं. दरअसल, यह मुफ्त गैस कनेक्शन बीपीएल परिवार को मिलना है जो कि अब तक पारंपरिक तरीके से खाना बनाने यानी कि लड़की या फिर कोयले के चूल्हे पर खाना बनाने के लिए निर्भर हैं.

मंत्रालय ने दिया ये आदेश

जानकारी के मुताबिक, 25 लाख कनेक्शन देने को लेकर राज्य सरकार के साथ-साथ गैस कंपनियों को भी मंत्रालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. केंद्र से आदेश मिलते ही खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र कुमार ने राज्य के सभी जिलों में आदेश जारी किया. केंद्र सरकार के इस कदम से बिहार की लाखों महिलाओं को सहूलियत मिलेगी.

विशेष सचिव ने और क्या कहा?

विशेष सचिव की ओर से कहा गया कि गैस कनेक्शन देने की प्रक्रिया को जितना हो सके आसान बनाए. इसके साथ ही कोई भी लाभार्थी छूट ना जाएं, इसका खासकर ध्यान रखें. इसके अलावा लोगों के बीच जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है. केंद्र सरकार की इस योजना से ना सिर्फ बिहार में लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा बल्कि पर्यावरण को होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकेगा.

मुफ्त गैस कनेक्शन मिलने से बड़ा फायदा

जानकारी के मुताबिक, इस योजना को लेकर सभी जिलों में उज्ज्वला समिति गठित की गई है. इस योजना को इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि पारंपरिक तरीके से खाना बनाने के लिए लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है. लड़कियों की कटाई के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा. मुफ्त गैस कनेक्शन मिलने की वजह से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा.

Also Read: बक्सर में वरमाला के बीच दुल्हन को आशिक ने मारी गोली, शराब मामले में जा चुका है जेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >