Bihar News: बिहार में ठेकेदारों पर गिर सकती है गाज, सड़क निर्माण की जिम्मेदारी तय होने के बाद मिली ये गलती तो होगा एक्शन

Bihar News: बिहार में ठेकेदारों से जुड़ी बड़ी खबर है. सड़क निर्माण की जिम्मेदारी तय होने के बाद अगर जांच के दौरान कागजात गलत मिलते हैं तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है.

Bihar News: बिहार में ठेकेदारों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया जा रहा है. राज्य में ग्रामीण सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी तय होने के बाद भी अगर जांच में ठेकेदार के कागजात गलत पाये जाते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी. इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग ने अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके साथ ही विभाग के सभी एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों से कहा गया है कि टेंडर के बाद अग्रीमेंट करने से पहले ठेकेदार के दिये सभी कागजातों की जांच उसकी ऑरिजिनल कॉपी से कर लें.

ग्रामीण कार्य विभाग का क्या है मकसद?

यह भी आदेश दिया गया कि संतुष्ट होने के बाद ही अग्रीमेंट करें. इसका मकसद विभागीय निर्माण कार्यों को बेहतर तरीके से और तय समय पर पूरा करवाना है. किसी तरह की समस्या होने पर काम बाधित होने की आशंका बनी रहती है. सूत्रों के अनुसार, विभाग ने काम तय समय पर बेहतर तरीके से पूरा कराने के लिए संबंधित अधीक्षण अभियंताओं को सप्ताह में कम से कम एक बार कार्यस्थल का निरीक्षण का निर्देश दिया है.

अग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन होने पर होगा एक्शन

जानकारी के मुताबिक, यह निर्देश दिया गया है कि अधीक्षण अभियंता यह भी देखेंगे कि अग्रीमेंट की शर्तों का पालन करते हुए ठेकेदार संबंधित निर्माण पूरा करें. यदि अग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन पाया जाता है तो उस संबंध में कार्रवाई करें. साथ ही इसकी जानकारी अधीक्षण अभियंता के माध्यम से ब्राडा के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह सचिव को देनी होगी. इस तरह से सख्ती बरतने को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है.

Also Read: Bihar Police News: एसएसपी और एसपी के लिये फरमान जारी, लोगों से वन टू वन करनी होगी बात, जानिये शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >