कल शाम 4 बजे हो सकता है बिहार के नए सीएम का ऐलान, NDA की बैठक में नाम पर लगेगी अंतिम मुहर

Bihar Next CM: बिहार में सत्ता परिवर्तन की आहट अब साफ सुनाई दे रही है. मंगलवार शाम 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA विधायक दल की बैठक होगी. जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है.

Bihar Next CM: बिहार की राजनीति इस समय बेहद गर्म हो चुकी है. सत्ता परिवर्तन की आहट साफ सुनाई दे रही है और अगले 24 से 48 घंटे में बड़ा राजनीतिक फैसला सामने आ सकता है. मुख्यमंत्री से लेकर नई सरकार के पूरे ढांचे तक, सबकुछ लगभग तय माना जा रहा है.

राजनीतिक हलचल के बीच राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पहुंचे. दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक अहम बातचीत हुई. इस मुलाकात को सत्ता परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है.

कल शाम 4 बजे CM के नाम पर लग सकती है मुहर

कल मंगलवार दोपहर 3 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इसके बाद शाम 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए का नेता चुना जाएगा. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान कर सकते हैं.

नीतीश कुमार कल दे सकते हैं इस्तीफा

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दोपहर 3:30 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर राज्य के कई जिलों में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं. पटना के शीतला मंदिर और खगड़िया के काली मंदिर में उनके समर्थन में हवन और महायज्ञ आयोजित किए गए हैं.

जदयू दफ्तर से हटे पुराने पोस्टर

सियासी माहौल के बीच जदयू कार्यालय से ‘25 से 30 फिर से नीतीश’ वाले पोस्टर हटा दिए गए हैं. यह पोस्टर चुनाव के समय लगाए गए थे. वहीं सीएम हाउस के बाहर लगे पोस्टर भी हटाए जा रहे हैं. पोस्टर हटने को भी बदलते राजनीतिक समीकरणों का संकेत माना जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी.

Also Read: बिहार की नई कैबिनेट का फॉर्मूला लगभग तैयार, BJP के इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >