जून में विधान परिषद पहुंचेंगे निशांत कुमार और दीपक प्रकाश, सदन पहुंचाने का रास्ता हुआ साफ

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर जून से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को इसी चुनाव के जरिए सदन की सदस्यता मिल सकती है. नीतीश कुमार के इस्तीफे वाली सीट पर भी उपचुनाव होगा.

Bihar MLC Election: बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को जून में विधान परिषद की सदस्यता मिल जायेगी. फिलहाल ये दोनों मंत्री किसी भी सदन के सदस्य नहीं है. बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने वाला है. इसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अगले सप्ताह चुनावी कार्यक्रम घोषणा करने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक पूरी चुनावी प्रक्रिया 20 दिनों में पूरी कर ली जायेगी.

10 सीटों पर चुनाव होगा

बिहार विधानसभा कोटे से विधान परिषद के 10 सदस्यों का चुनाव किया जाना है. इन सभी सदस्यों का कार्यकाल 28 जून 2026 को समाप्त हो रहा है. इनमें से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के त्यागपत्र के बाद एक सीट पर उप चुनाव कराया जायेगा. उनकी सीट पर निर्वाचित होनेवाले सदस्य का कार्यकाल 2030 तक होगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विधानसभा सदस्य बनने के बाद उनकी सीट भी खाली है.

भाजपा कोटे से जिन सीटों के लिए सदस्यों का निर्वाचन होना है उनमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संजय प्रकाश के अलावा जदयू कोटे की कुमुमद वर्मा, गुलाम गौस, भीष्म सहनी और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की सीट शामिल है. इसी तरह से राजद के सुनील कुमार सिंह और मो फारूख के अलावा कांग्रेस कोटे से निर्वाचित डाॅ समीर कुमार सिंह की सीट शामिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सिर्फ विधायक ही करते हैं मतदान

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी करने के एक सप्ताह बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी. सदस्यों को एक सप्ताह तक नामांकन करने का मौका मिलेगा. एक दिन नामांकन पत्रों की जांच और अधिकतम दो दिनों तक नाम वापसी के लिए समय मिलेगा. इसके बाद आयोग द्वारा मतदान की तिथि निर्धारित की जायेगी. मालूम हो कि इस चुनाव में सिर्फ विधायक ही मतदान करते हैं ऐसे में मतदाता सूची तैयार करने की जरूरत नहीं है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के बीच से गुजरेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 2028 तक पूरा होगा काम, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता

पटना ब्लैकआउट मर्डर केस का हो गया खुलासा, मजदूर बनकर 15 दिन की रेकी, पुलिस ने हत्या की पूरी कहानी बताई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >