बिहार का मौसम बदलने वाला है, पटना में भी अगले चार दिनों तक बारिश, आंधी-ठनके का अलर्ट जारी

Bihar Rain News: बिहार का मौसम बदलने वाला है. अगले चार दिनों तक पटना में भी बारिश की स्थिति बन रही है. मौसम विभाग ने आंधी-पानी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

Bihar Rain: बिहार का मौसम करवट लेने वाला है. आंधी-पानी और आकाशीय बिजली की संभावना है. लगभग पूरे बिहार में मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पटना में भी प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी. अगले चार दिनों तक बारिश-आंधी की संभावना है. पटना में तापमान तीन से चार डिग्री तक नीचे आने की संभावना है.

बिहार में करवट लेगा मौसम

बिहार में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है. इस बीच मौसम बदलने की संभावना है. बिहार मौसम सेवा केंद्र के द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने और वायुमंडलीय परिस्थितियों में बदलाव के कारण हवा में नमी बढ़ेगी. जिससे 30 अप्रैल तक पटना का मौसम भी बदला रहेगा. बिहार में मौसमी हलचल देखने को अब मिलेगा.

ALSO READ: Bihar Rain: बिहार में 45 डिग्री गर्मी से बारिश-आंधी देगी राहत, पटना समेत इन जिलों में आज से बदलेगा मौसम…

पटना का तापमान गिरेगा, बारिश का अलर्ट

बीते पांच दिनों से पटना का तापमान तेजी से ऊपर भागा. शनिवार को सामान्य से 6 डिग्री अधिक तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा. वहीं अब 72 घंटे में तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी होने की संभावना है. 27 अप्रैल से 1 मई तक पटना का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहेगा. इस दौरान बारिश और वज्रपात के साथ ही धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

बिहार में बारिश की आयी जानकारी

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, 27 से 29 अप्रैल तक बिहार के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम स्तर तक बारिश होने की संभावना है.बता दें कि बिहार में तापमान 45 डिग्री से भी अधिक पहुंचने लगा है. दिन में लॉकडाउन जैसे हालात सड़कों पर दिखते हैं. कटिहार में एक किसान की मौत गर्मी में ब्रेन हेमरेज से हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >