Bihar Mausam Khabar: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, IMD ने बताया अगले 48 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Mausam Khabar: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में बिहार मौसम सेवा केंद्र ने बताया है कि अगले 2 दिन यहां मौसम का हाल कैसा रहेगा. इस दौरान तेज हवा चलेगी और ठंड बढ़ेगी. आइये जानते बिहार के किस जिले में मौसम का हाल कैसा रहेगा.

Bihar Mausam Khabar: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने ताजा पूर्वानुमान में बताया कि अगले दो दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट और तेज हवा चलने की संभावना है. बिहार के पश्चिमी और मध्य जिलों में सामान्य से कम तापमान देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि तेज गति की ठंडी हवा के कारण कई क्षेत्रों में ठंडक बढ़ सकती है और लोगों को सुबह-शाम ठिठुरन का अहसास होगा.

किस जिले में कैसे रहेगा मौसम का हाल

बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, सहरसा, मुंगेर, बांका, नवादा, जहानाबाद, पटना, औरंगाबाद, नालंदा, गया, रोहतास, कैमूर, भोजपुर और लखीसराय समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की ठंड बनी रहेगी. कुछ जिलों में बादल छाए रहने की भी संभावना है. इससे दिन के तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी.

तापमान पर क्या अपडेट

बिहार के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी जबकि दिन में हल्की धूप लोगों को राहत दे सकती है.

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि राज्य में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है. यह हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से आएगी. इससे तापमान में और गिरावट आएगी. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जमीन-मकान की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, नई निबंधन नियमावली 2025 की तैयारी शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >