Bihar Rain Alert: बिहार में ट्रफ लाइन ने बदला मानसून का मिजाज, इन 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट...

Bihar Rain Alert: बिहार में बीते आठ दिनों से सक्रिय मानसून ने कई जिलों में बारिश तो कराई, लेकिन राजधानी पटना अब भी भारी बारिश से वंचित है. मौसम विभाग ने मंगलवार को 28 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पटना समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है.

Bihar Rain Alert: बिहार में बीते आठ दिनों से सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण कई जिलों में बारिश हो रही है, मगर राजधानी पटना अब भी भारी बारिश से अछूता है. मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 28 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 10 जिलों में मौसम सामान्य बना रहने की संभावना जताई गई है.

ट्रफ लाइन बनी बारिश की वजह, पटना को किया नजरअंदाज़

मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर के अनुसार, इस समय ट्रफ लाइन दक्षिण बिहार से होकर गुजर रही है, जिससे गया, नवादा, जमुई और पूर्वी बिहार के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है. वहीं, पटना में केवल मामूली बूंदाबांदी हो रही है. उन्होंने बताया कि जब तक ट्रफ लाइन राजधानी पटना या उसके आसपास के इलाके से नहीं गुजरेगी, तब तक मूसलाधार बारिश की संभावना बेहद कम रहेगी.

7 दिनों तक भारी बारिश नहीं पटना में

हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, लेकिन पटना में अगले सात दिनों तक भारी वर्षा की कोई संभावना नहीं है. यहां केवल हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी.

ककोलत वाटरफॉल में फिर आया सैलाब

इधर झारखंड में लगातार हो रही बारिश का असर बिहार के नवादा में देखा गया, जहां गोविंदपुर की पहाड़ियों में स्थित ककोलत वाटरफॉल में फिर से सैलाब आ गया. पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया और पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.

बीते 24 घंटे का हाल

मंगलवार को बक्सर, मोतिहारी, किशनगंज और पटना में बारिश हुई. बक्सर और किशनगंज में तेज बारिश से सड़कों पर जलजमाव हो गया. पटना में दोपहर बाद आंधी के साथ तेज हवा चली और फिर कुछ देर की हल्की बारिश दर्ज की गई. इस दौरान दरभंगा 35°C के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि पटना 34.3°C, गया 34.0°C और छपरा 33.8°C तापमान दर्ज किया गया.

नमी और गर्मी का बढ़ेगा असर

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिन उमस भरी गर्मी और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा.

Also Read: बिहार का यह अधूरा पुल बना लोगों की जिंदगी का बोझ! रिश्ते, अंतिम संस्कार और इलाज सब पर लगा ब्रेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >