सिंगल विंडो सिस्टम से बिहार में उद्योग लगाना होगा आसान, विजय सिन्हा बोले- 30 दिन में मिलेगी सभी मंजूरी

Bihar Industry Policy: बिहार सरकार ने उद्योग लगाने की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है. नई व्यवस्था के तहत अब केवल 30 दिनों में उद्योग स्थापना की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी. सरकार का मानना है कि इससे निवेश बढ़ेगा, नए उद्योग लगेंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

Bihar Industry Policy: बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने की दिशा में सम्राट सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि एनडीए सरकार राज्य को निवेश और उद्योग के लिए लगातार काम कर रही है. इसी कड़ी में अब ऐसी व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसके तहत उद्योग लगाने की प्रक्रिया केवल 30 दिनों में पूरी की जा सकेगी.

निवेशकों के लिए गुड न्यूज

सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद निवेशकों को विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. उद्योग लगाने से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जा रहा है ताकि निवेशकों को कम समय में सभी जरूरी सुविधाएं मिल सकें.

इस फैसले को राज्य में निवेश बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. सरकार को उम्मीद है कि इससे अधिक संख्या में उद्योग लगेंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी.

सिंगल विंडो सिस्टम को बनाया जाएगा और मजबूत

उद्योग स्थापना से जुड़ी सभी जरूरी अनुमति और स्वीकृतियों के लिए सिंगल विंडो प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी जरूरी सेवाएं मिल जाएं और विभिन्न विभागों से अनुमति लेने में लगने वाला समय कम हो. इससे उद्योग शुरू करने की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगी.

एकल नोडल एजेंसी के रूप में होगा विकास

राज्य निवेश प्रोत्साहन परिषद सचिवालय को एकल नोडल एजेंसी के रूप में विकसित किया जा रहा है. इस व्यवस्था के लागू होने के बाद उद्योग लगाने से जुड़ी प्रक्रियाओं का समन्वय एक ही जगह से किया जाएगा. इससे निवेशकों को बेहतर सुविधा मिलेगी और काम में अनावश्यक देरी की संभावना भी कम होगी. मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस पहल की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि अब बिहार में केवल 30 दिनों में उद्योग लगाया जा सकेगा.

उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और सरल बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है. इसके जरिए निवेशकों को बेहतर सुविधा और तय समय के भीतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद

सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद राज्य में निवेश बढ़ेगा और नए उद्योग स्थापित होंगे. इसका सीधा फायदा युवाओं को मिलेगा, क्योंकि उद्योगों के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. साथ ही राज्य की औद्योगिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी. मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को निवेश के लिए आकर्षक राज्य बनाना है और इसी दिशा में लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: अगले 96 घंटे पटना, गया समेत इन जिलों में जारी रहेगा आंधी, तूफान और बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

पटना को मिला दिल्ली-एनसीआर जैसा तोहफा, रिंग रोड के आखिरी हिस्से को केंद्र की हरी झंडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >