दिल्ली-मुजफ्फरपुर रूट पर बस का सबसे ज्यादा डिमांड, त्योहार पर बिहार सरकार ने दिया बड़ा डिस्काउंट

Bihar Holi Special Buses: होली पर बाहर से बिहार आने वाले बिहारियों के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इससे त्योहार मनाने घर आने में उन्हें सहूलियत होगी. आइये जानते हैं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम प्रदेश के किन-किन जिलों से देश के किन-किन राज्यों में बस का संचालन करा रही है.

Bihar Holi Special Buses: होली के मौके पर घर लौटने वाले बिहारियों के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने दिल्ली, हरियाणा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए स्पेशल इंटरस्टेट बस सेवा शुरू कर दी है. यह सेवा 23 मार्च तक चलेगी. परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि 23 से 25 फरवरी के बीच टिकट बुकिंग पर यात्रियों को करीब 52 लाख 22 हजार रुपये की सीट और त्योहार सब्सिडी दी गई. इन तीन दिनों में लगभग 8 हजार लोगों ने सफर किया.

सबसे ज्यादा भीड़ किस रूट पर

पहले दिन 51 एसी सीटर और स्लीपर बसें चलाई गईं. करीब 2300 यात्रियों ने यात्रा की और 94 फीसदी सीटें भरी रहीं. सिर्फ पहले दिन ही 15 लाख 85 हजार रुपये की सब्सिडी दी गई. इस दौरान 28 बसें बिहार से बाहर गईं, जबकि 23 बसें अन्य राज्यों से बिहार लौटीं. दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सीतामढ़ी और दिल्ली-सिवान रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कहां के लिए कितने बसों का हुआ संचालन

मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए सात बसें, सीतामढ़ी से पांच, पटना से पांच और सीवान से तीन बसें रवाना हुईं. गया और किशनगंज से दो-दो बसें चलीं. मधुबनी, सुपौल, शिवहर और अररिया से भी बसें चलाई गईं. 24 फरवरी को 2524 यात्रियों ने सफर किया और उन्हें 18 लाख 44 हजार रुपये की सब्सिडी मिली. 25 फरवरी को 2353 यात्रियों ने यात्रा की. इस पर 17 लाख 92 हजार रुपये से ज्यादा की छूट दी गई.

26 फरवरी को भी बसों की अच्छी मांग रही. इस दिन बिहार से बाहर जाने वाली 26 एसी बसों में 92 फीसदी सीटें भरी रहीं. बीएसआरटीसी ने बताया कि होली और ईद को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा रूट पर 118 एसी बसें चलाई जाएंगी. इनमें पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, दरभंगा और गया से चलने वाली बसें भी शामिल है. आने वाले दिनों में अगर भीड़ और बढ़ती है तो बसों की संख्या बढ़ाने का भी प्लान है.

इसे भी पढ़ें: 15 साल बाद सलवार-सूट में देखा और हो गया प्यार, जानिए जयमाला स्टेज पर दुल्हन को आशिक ने क्यों मारी गोली

बिहार में सरकारी खजाने पर लगा ताला, 10 मार्च तक सिर्फ दो कामों के लिए ही होगा भुगतान, आदेश जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >