Bihar Elections: बिहार में चुनाव की तैयारी शुरू, होली से पहले पटना आएगी EC की टीम, वोटर लिस्ट से 4 लाख नाम कटे

Bihar Elections: दिल्ली चुनाव के बाद चुनाव आयोग बिहर में चुनाव कराने की तैयारी में जुट जाएगी. इलेक्शन कमीशन की एक टीम होली से पहले बिहार का दौरा करेगी.

Bihar Elections: 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे. इसके बाद बिहार चुनाव पर पूरे देश की नजर होगी. चुनाव आयोग की टीम होली से पहले बिहार का दौरा करेगी. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन का यह पहला दौरा होगा. इस दौरे पर चुनाव आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग करेगी. वोटिंग में उपयोग होने वाले EVM और VVPAT की बेतरतीब (Randomly)जांच होगी. इसके अलावा पटना में EC की टीम अधिकारियों के साथ बैठक करेगी और भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों का दौरा कर समीक्षा करेगी.

Election commission of india

सितंबर महीने के अंत में हो सकती है घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव आयोग की टीम बिहार में दो दिनों तक रहेगी. इस दौरान टीम सबसे पहले जिलाधिकारी के साथ मौजदा हालात की समीक्षा करेगी और इसके बाद चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी के साथ भी मीटिंग कर सकती है. इस मीटिंग में कई अन्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे. बिहार में इस बार मतदान नवंबर महीने में हो सकता है, क्योंकि दिवाली और छठ महापर्व अक्टूबर में है. इस समय भी बिहार पुलिस काफी व्यस्त होते हैं. तो इस बीच चुनाव कराने में कुछ चुनौतियां आ सकती है. इसलिए दोनों पर्व के बाद ही वोटिंग कराने पर विचार किया जा रहा है.ऐसे में चुनाव की तारीखों का ऐलान सितंबर महीने के अंत में हो सकता है.

बिहार में कितने वोटर

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक बिहार में कुल 7 करोड़ 80 लाख वोटर हैं. इसमें पुरुष मतदाताओं के संख्या 4 करोड़ 7 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 72 लाख के करीब है. वहीं, थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 2104 और सर्विस वोटर्स के संख्या 1 लाख 65 हजार है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

चार लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाये गए

इलेक्शन कमीशन में जनवरी में जो डेटा जारी किया था उसके मुताबिक बिहार के वोटर लिस्ट से 4 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए हैं. इसमें 2 लाख 37 हजार पुरुष और 1 लाख 71 हजार महिला वोटर्स हैं. सबसे अधिक वोटर भागलपुर जिले से हटाये गए. इस जिले से 37957 नाम काट दिया गया है. इसके अलावा पटना, समस्तीपुर और गया से बड़ी संख्या में नाम हटाया गया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: जब्त कार का इस्तेमाल करना थानाध्यक्ष को पड़ा महंगा, अदालत ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >