Bihar Election 2025: बिहार में 27 फीसदी विधायक हो गये बेटिकट, 40 सीटों की घटक दलों के बीच हुई अदला-बदली

Bihar Election 2025: जदयू और भाजपा ने जहां 31 विधायकों को बेटिकट किया, वहीं राजद और कांग्रेस ने 36 मौजूदा विधायकों को चुनावी मैदान में उतारने से परहेज किया है.

By Ashish Jha | October 22, 2025 8:38 AM

Bihar Election 2025: पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए और महागठबंधन दोनों ने अपने विधायकों को बड़ी संख्या में बेटिकट किया है. दोनों गठबंधनों ने मौजूदा विधायकों के खिलाफ आम जनता में पनपे आक्रोश को देखते हुए 27 फीसदी विधायकों को बे-टिकट कर दिया है. जदयू और भाजपा ने जहां 31 विधायकों को बेटिकट किया, वहीं राजद और कांग्रेस ने 36 मौजूदा विधायकों को चुनावी मैदान में उतारने से परहेज किया है. इसके अलावा दोनों गठबंधनों ने अपनी परम्परागत सीटें भी सहयोगियों के लिए छोड़ दी हैं. सहयोगी दलों के लिए एनडीए ने 22 तो महागठबंधन ने 18 सीटें छोड़ी हैं.

राजद ने सबसे अधिक विधायकों को किया बेटिकट

भाजपा वर्ष 2020 के चुनाव में 74 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके बाद वीआईपी के तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे. उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद विधानसभा चुनाव के पहले तक 80 विधायक हो गए थे. भाजपा ने अपने 80 विधायकों में से 17 विधायकों को बेटिकट किया है. वहीं जदयू, भाजपा और हम ने एनडीए के नए सहयोगी रालोमो और लोजपा (आर) के लिए 22 सीटें छोड़ी है. इनमें जदयू और भाजपा ने 10-10 तो हम ने दो सीटें छोड़ी हैं.

भाजपा के बेटिकट विधायक

  • मोतीलाल प्रसाद
  • मिथिलेश कुमार
  • रामप्रीत पासवान
  • जयप्रकाश यादव
  • स्वर्णा सिंह
  • रामसूरत राय
  • डॉ. निक्की हेम्ब्रम
  • अरुण कुमार सिन्हा
  • नंदकिशोर यादव
  • अमरेंद्र प्रताप सिंह
  • ज्ञानेंद्रनें सिंह ज्ञानू
  • डॉ. सीएन गुप्ता,
  • कुसुम देवी
  • भागीरथी देवी
  • मिश्रीलाल यादव
  • रश्मि वर्मा
  • ललन कुमार

जदयू के बेटिकट विधायक

  • दिलीप राय
  • वीना भारती
  • अमन भूषण हजारी
  • अशोक कुमार
  • नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गोपाल मंडल
  • डॉ. संजीव कुमार
  • राजीव सिंह
  • सुदर्शन कुमार

राजद के बेटिक विधायक

  • छोटे लाल राय
  • तेज प्रताप यादव
  • भूदेव चौधरी
  • मो. कामरान
  • भीम यादव
  • विजय कुमार सिंह
  • मो. नेहालउद्दीन
  • भरत बिंद
  • किरण देवी
  • रामविशुन सिंह
  • केदारनाथ सिंह
  • रीतलाल यादव
  • मोहम्मद इज़हार अस्फी
  • रुकानुद्दीन अहमद
  • अंज़ार नईमी
  • रामानुज प्रसाद
  • जितेंद्र राय
  • हरिशंकर यादव
  • चेतन आनंद
  • नीलम देवी
  • प्रहलाद यादव
  • विभा देवी
  • संगीता देवी
  • प्रकाश वीर
  • अन्य

कांग्रेस से बेटिकट विधायक

  • विजय शंकर दूबे
  • अजय कुमार सिंह
  • मो. आफाक
  • इजहारूल हुसैन
  • छत्रपति यादव

जिन सीटों को जदयू ने छोड़ा

  • बाजपट्टी
  • बेलसंड
  • कोचाधामन
  • मढ़ौरा
  • महुआ
  • तेघड़ा
  • साहेबपुर कमाल
  • परबत्ता
  • नाथनगर
  • पालीगंज
  • अगिआंव
  • तारापुर
  • चेनारी
  • सासाराम
  • दिनारा
  • ओबरा
  • शेरघाटी
  • अतरी
  • गोविंदपुर

जिन सीटों को भाजपा ने छोड़ा

  • बख्तियारपुर
  • मनेर
  • दरौली
  • बरौली
  • फतुहा
  • कहलगांव

जिन सीटों को राजद ने छोड़ा

  • बरूराज
  • पारू
  • गौराबौराम
  • आलमनगर
  • औराई
  • सिकटी
  • बिहपुर
  • कटिहार
  • कुशेश्वरस्थान
  • लौरिया
  • गोपालपुर
  • सुगौली
  • केसरिया

जिन सीटों को कांग्रेस ने छोड़ा

  • बांकीपुर
  • लालगंज
  • राजगीर
  • बाढ़

Also Read: Bihar Election 2025: बिहार भाजपा में नयी पीढ़ी की राजनीति, 16 पुराने विधायक हुए बेटिकट

Also Read: Bihar News: बिहार चुनाव में सितारों की जमघट, पवन सिंह, मैथिली ठाकुर खुद तो खेसारी अपनी पत्नी को उतारेंगे मैदान में