Bihar के इकोटूरिज्म को मिलेगी नई पहचान, मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने किया ‘जू एंबेसडर’ की शैक्षणिक यात्रा को रवाना

Bihar के इकोटूरिज्म को नई पहचान मिलेगी. यह यात्रा कैमूर और रोहतास जिलों के इको टूरिज्म स्थलों पर होगी. सोशल मीडिया के जरिए इको टूरिज्म के प्रति जागरूक किया जाएगा.

Bihar News: बिहार के इकोटूरिज्म को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने “जू एंबेसडर” की शैक्षणिक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह यात्रा कैमूर और रोहतास जिलों के इको टूरिज्म स्थलों पर होगी, जहां प्रतिभागी प्रकृति संरक्षण और पर्यटन के विभिन्न पहलुओं को समझेंगे.

सोशल मीडिया के जरिए बढ़ेगी इको टूरिज्म के प्रति जागरुकता

यह दो दिवसीय कार्यक्रम पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और बीपीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है. शैक्षणिक यात्रा को ग्रीन सिग्नल दिखाते हुए मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि यह यात्रा न केवल बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक होगी, बल्कि इससे बिहार के इकोटूरिज्म स्थलों को भी नई पहचान मिलेगी. उन्होंने कहा कि अब बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि हमारा राज्य पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

जू एंबेसडर फैलाएंगे जागरुकता

जानकारी के अनुसार ‘जू एंबेसडर’ की शैक्षणिक यात्रा में शामिल बच्चे अपने अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा करेंगे, इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इको टूरिज्म और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचेगा. इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिहार में बढ़ रहे इकोटूरिज्म स्थलों के प्रति जागरुकता फैलाना और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में अधिक से अधिक बताना है कि बिहार भी प्राकृतिक सौंदर्य से भरा प्रदेश है. इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पीके गुप्ता, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरविंदर सिंह, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण निदेशक अभय कुमार, वन्यप्राणी अंचल पटना के वन संरक्षक सत्यजीत कुमार, बीपीसीएल की बिहार-झारखंड के एचआर मैनेजर नीतेश भारती समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: Bihar Train: दानापुर से भागलपुर के बीच चल रही 130 की स्पीड में ये एक्सप्रेस, यात्रियों को हो रहा वंदे भारत जैसे यात्रा का एहसास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >