Crime News: आनंद के सीने में अपराधियों ने उतार दी गोलियां, पढ़िए पुलिस की जांच में क्या आया सामने

बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना पटना जिले के मनेर थानाक्षेत्र के सराय सत्तर गांव की है.

Crime News: पटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना पटना जिले के मनेर थानाक्षेत्र के सराय सत्तर गांव की है, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मनेर थानाक्षेत्र के सराय सत्तर गांव निवासी पिंटू साव के पुत्र आनंद कुमार (19) के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया. जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी. साथ हीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है. पूछताछ अभी जारी है. पुलिस ने कहा है कि हत्या के मामले का उद्भेदन जल्द ही कर लिया जाएगा. पुलिस के साथ साथ फिलहाल घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी जांच कर रही है, जहां से एक पिस्टल और एक मोबाइल बरामद हुआ है.

इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनो पहले पैसे के लेन देन को लेकर दोस्तों के साथ इसकी मारपीट हुई थी. परिजनों ने आरोप लगाया कि पैसों के इसी लेन देन में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस मामले में डीएसपी पंकज मिश्रा ने बताया कि मनेर थानाक्षेत्र के सराय सत्तर गांव में आनंद कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या हुई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जाच कर रही है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डीएसपी मिश्रा ने बताया कि मृतक अपने किराना दुकान पर बैठकर अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था कि तभी अज्ञात अपराधी आए और आनंद के सीने में गोलियां उतार उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस की टीम लगी हुई है.

यह भी पढ़ें: अपराधियों ने पटना में युवक को मारी गोली, पुलिस की जांच में सामने आयी ये बात…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >