भागलपुर शूटआउट: कौन है मर्डरर रामधनी यादव? नितिन नवीन के साथ तस्वीर, पत्नी लोजपा से लड़ी थी चुनाव

Bihar Crime News: भागलपुर में सरकारी अधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के हत्यारे रामधनी यादव का एनकाउंटर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि रामधनी यादव सुल्तानगंज घाट का माफिया था. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ उसकी तस्वीर वायरल हो रही, जिसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया.

Bihar Crime News: भागलपुर शूटआउट मामले में मुख्य अपराधी रामधनी यादव का एनकाउंटर किया गया. पुलिस के एक्शन के बाद मर्डरर रामधनी यादव के बैकग्राउंड की खूब चर्चा हो रही है. इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ उसकी तस्वीर वायरल होने के बाद मामला और भी गहरा गया है.

तेजस्वी ने बताया रामधनी यादव हैं कौन

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए रामधनी यादव की कई तस्वीरों को शेयर किया. इन तस्वीरों में देखा गया कि रामधनी यादव, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ भी उसकी तस्वीरें हैं.

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘भागलपुर में सरकारी अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाने ‘मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में’ से प्रेरित सुशासनी अपराधी, बीजेपी संरक्षित गुंडा और एनडीए नेता रामधनी यादव है. यह अपराधी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों/विधायकों का नजदीकी है. जंगलराज का बेसुरा राग अलापने वाले हत्यारे एनडीए नेताओं के बारे में क्या कहेंगे?’

चिराग पासवान की पार्टी से चुनाव लड़ चुकी हैं पत्नी

मर्डरर रामधनी यादव की पत्नी का नाम नीलम देवी है. जानकारी के मुताबिक, नीलम देवी नगर परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं. साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा से सुलतानगंज विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं. लेकिन वह चुनाव हार गईं थीं. अभी वह उपसभापति भी हैं.

एनकाउंटर के बाद नीलम देवी के आवास की बढ़ी सुरक्षा

रामधनी यादव के एनकाउंटर के बाद सीआईडी एसपी पटना से सीधे सुलतानगंज पहुंचे. मुड़भेड़ के बाद सुलतानगंज में हाई अलर्ट जारी किया गया है. उपसभापति नीलम देवी के आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख

गोलीबारी की घटना को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने दुख जताया. सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, मृत अधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया. सरकार ने उनके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और दिवंगत अधिकारी के दाह-संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न कराने का निर्णय लिया है.

Also Read: गुस्से में तेज प्रताप यादव, इन लोगों को दी चेतावनी, लेंगे लीगल एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >