Bihar News: पटना में एक युवक की गला दबाकर हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

Bihar Crime News: पटना के पुनपुन क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी है. घटना के बाद अपराधियों ने मृतक के शव को पुनपुन थाना क्षेत्र के जौल बीघा सूर्य मंदिर रेलवे ट्रैक के समीप फेक कर फरार हो गए.

Bihar Crime News: पटना के पुनपुन क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी है. घटना के बाद अपराधियों ने मृतक के शव को पुनपुन थाना क्षेत्र के जौल बीघा सूर्य मंदिर रेलवे ट्रैक के समीप फेक कर फरार हो गए. रविवार की सुबह लोगों की नजर सूर्य मंदिर रेलवे ट्रैक के नजदीक एक युवक के शव पर पड़ी. जिसके बाद हड़कंप मच गया.

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुनपुन थाने को दी. जिसके बाद पुनपुन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इस बीच पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से मृतक के शव को पहचानने का प्रयास किया. मृतक की पहचान 30 वर्षीय संतु कुमार के रूप में हुई है. जो परसा थाना क्षेत्र के इतवारपुर का निवासी था.

नानी घर आया था युवक

संतु कुमार का नानी घर पुनपुन थाना क्षेत्र के केवड़ा गांव में है. वह अपनी नानी के यहां आया था. संतु कुमार की हत्या क्यों और किसके द्वारा की गई इसकी छानबीन पुलिस के द्वारा शुरू कर दी गई है. मौके पर FSL की टीम भी पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

Also Read: बिहार के इस विधानसभा सीट पर टूटे कई रिकॉर्ड, यहां से पहली बार चुनी गईं महिला विधायक

पुलिस ने क्या कहा?

मसौढ़ी अनुमंडल के डीएसपी 2 कन्हैया सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है. हत्या का कारण क्या है, बातचीत के बाद ही पता चल पाएगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के पीएमसीएच में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >