‘CSK-MI की तरह बिहार की भी हो IPL टीम…’, देश के मशहूर उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने अपने पोस्ट में क्या-क्या लिखा?

IPL 2026: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बिहार के लिए IPL टीम बनाने की मांग उठाई है. उन्होंने कहा कि बिहार ने देश को कई शानदार क्रिकेटर दिए हैं, अब राज्य को अपनी क्रिकेट टीम और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलनी चाहिए.

IPL 2026: देश में IPL का रोमांच चरम पर है. इसी बीच वेदांता ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन अनिल अग्रवाल का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने बिहार के लिए IPL टीम बनाने की इच्छा जताई है. अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जैसे चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स हैं, वैसे ही बिहार की भी एक शानदार टीम होनी चाहिए.

बिहार के खिलाड़ियों का किया जिक्र

अपने पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने बिहार के कई उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों की तारीफ की. उन्होंने लिखा कि पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ODI डबल सेंचुरी लगाकर इतिहास रचा. वहीं समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए. उन्होंने गोपालगंज के युवा क्रिकेटर साकिब हुसैन का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी शानदार गेंदबाजी पर अब पूरी दुनिया की नजर है.

‘बिहार को अब तक वह पहचान नहीं मिली’

अनिल अग्रवाल ने कहा कि बिहार ने देश को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए, लेकिन इसके बावजूद राज्य को क्रिकेट में वह पहचान नहीं मिल पाई, जिसका वह हकदार है. उन्होंने लिखा कि यह बात उन्हें हमेशा परेशान करती है. उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मंच और सुविधाओं की है.

बिहार में विश्वस्तरीय सुविधाओं की बात

अनिल अग्रवाल ने अपने पोस्ट में कहा कि उनका सपना है कि बिहार के खिलाड़ियों को राज्य में ही world class infrastructure और बेहतर सपोर्ट मिले. अगर बच्चों को सही मौका और प्रेरणा दी जाए, तो बिहार की टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम बन सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी मजबूती से साथ खड़े रहेंगे और हर संभव सहयोग देंगे.

अनिल अग्रवाल ने साथ में तस्वीर भी डाली

‘बिहार सिर्फ राज्य नहीं, इमोशन है’

अनिल अग्रवाल ने लिखा कि बिहार उनके लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक इमोशन है. अब समय आ गया है कि बिहार की मिट्टी का टैलेंट क्रिकेट के बड़े मैदान पर पूरी दुनिया को दिखाई दे. उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा कि बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपनी तरफ से unconditional support दूंगा. उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बिहार की IPL टीम को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Also Read: IRCTC घोटाले में फिर टला फैसला, लालू परिवार पर 9 जून को कोर्ट सुनाएगा आदेश, पूरा मामला समझिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >