Bihar: होली से ठीक पहले दो एयरपोर्ट पहुंचे सीएम नीतीश, अधिकारियों से बोले- जल्द पूरा हो निर्माण कार्य

Bihar: जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्‌डा से बिहटा एयरपोर्ट तक कम से कम समय में पहुंचने के लिये खगौल बिहटा ऐलिवेटेड सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण से और कनेक्टिविटी बढ़ेगी तथा पटना एयरपोर्ट पर पड़नेवाला भार भी कम होगा. साथ ही रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे.

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने होली से ठीक पहले जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माणाधीन टर्मिनल का निरीक्षण किया. इस दौरान कैफेटेरिया, आधुनिक लांज, पार्किंग, चेक इन काउंटर समेत टर्मिनल के विभिन्न भागों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीएम को बताया कि जून महीने तक सारे काम पूरे कर लिये जायेंगे. यहां 11 एयरो स्टेशन बनाये जा रहे हैं. निरीक्षण के दौरान सीएम ने कहा कि हमलोग निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण करते रहे हैं. बचे हुए कामों को तेजी से पूरा करें ताकि यहां यात्रियों को और सुविधा मिल सके. यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुये इस एयरपोर्ट का विस्तारीकण किया जा रहा है, जिसमें यात्रियों को आधुनिक सुविधायें मिल सकेगी. इस एयरपोर्ट से अधिक से अधिक उड़ानें संचालित होने से बड़ी संख्या में यात्री हवाई यातायात का लाभ उठा सकेंगे.

अधिकारियों को निर्देश देते सीएम नीतीश

सभी सुविधाओं से लैश होगी

पटना एयरपोर्ट के बाद सीएम ने बिहटा में बनाये जानेवाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने सीएम को निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आधुनिक सुविधाओं से लैश होगी. हवाई यातायात को बेहतर बनाने के लिये यहां आधुनिकतम व्यवस्थायें की जायेगी. यहां 10 ऐयरो स्टेशन होंगे. सीएम ने निर्माणाधीन खगौल बिहटा ऐलिवेटेड सड़क का भी निरीक्षण किया.

अधिकारियों को निर्देश देते सीएम नीतीश

सीएम क्या बोले

निरीक्षण के दौरान सीएम ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण हो ताकि लोगों को हवाई यात्रा में और सहूलियत हो. जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्‌डा, पटना और बिहटा एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरूआत होगी, जिसका लाभ बिहार के लोगों को मिलेगा. विभिन्न जगहों के लोगों को कहीं भी विमान से आने-जाने में सहूलियत होगी.

Ai फोटो

कई एयरपोर्ट पर चल रहा निर्माण कार्य

बिहार कैबिनेट ने हवाई संपर्क और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है. रक्सौल ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट के लिये 139 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसकी लागत 207 करोड़ रूपये होगी. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा प्री-फिजिबिलिटी स्टडी और ऑब्स्टेकल लिमिटेशन सरफेस (OLS) सर्वे पूरा कर लिया गया है.

दरभंगा एयरपोर्ट का अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार रनवे विस्तार किया जायेगा ताकि बड़े विमान भी यहां उतर सकें. इसके लिए 90 एकड़ अतिरिक्त भूमि 245 करोड़ की लागत से अधिग्रहित की जाएगी. बिरपुर एयरपोर्ट (सुपौल) का उड़ान योजना के अंतर्गत विकास हेतु 88.83 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को 42.37 करोड़ की लागत से कैबिनेट ने मंजूरी दी है. अब तक भूमि अधिग्रहण के लिये 495 करोड़ रूपये आवंटित की जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें: Bhumi Survey: नीतीश सरकार ने बढ़ाई जमीन सर्वे की समय सीमा, दिसंबर 2026 तक होगा सर्वेक्षण, जानें लेटेस्ट अपडेट

इसे भी पढ़ें: Big Accident: एक को बचाने में डूबे तीन दोस्त, होली से पहले सिवान में हाहाकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >