Bihar Chunav: ‘बिहार का सीएम चिराग चाहिए, ताजपोशी का इंतजार’, पटना में पोस्टर से सियासी पारा हाई

Bihar Chunav: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कई तरह की गतिविधियां सियासत में देखने के लिए मिल रही है. इस बीच राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पोस्टर लगाए गए हैं. जिस पर लिखा है- ‘दंगा-फसाद ना बवाल चाहिए, बिहार का सीएम चिराग चाहिए’. इस पोस्टर ने बिहार का सियासी पारा चढ़ा दिया है.

Bihar Chunav: इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है. बिहार में जब भी चुनावी मौसम आता है, तो यहां पोस्टर वार बेहद खास मायने रखते हैं. कुछ ऐसा ही विधानसभा चुनाव से पहले भी देखने के लिए मिल रहा है. दरअसल, राजधानी पटना में लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है. जिसने सियासी हलचल बढ़ा दी है. इसके साथ ही एनडीए में टेंशन बढ़ाने की भी बात कही जा रही है.  

चिराग पासवान के ताजपोशी की तैयारी

सीधे पोस्टर पर नजर डाली जाए तो, उसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के एक या दो नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें लगाई गई है. उन तस्वीरों में से एक तस्वीर में तो चिराग पासवान की ताजपोशी भी हो रही है. वहीं पोस्टर में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है कि, ‘चिराग के स्वागत को बिहार है तैयार.’ इसके अलावा बिहार फर्स्ट और बिहार फर्स्ट का भी जिक्र किया गया. एक तस्वीर के सामने यह भी लिखा गया कि, ‘दंगा-फसाद ना बवाल चाहिए, बिहार का सीएम चिराग चाहिए’. साथ ही चिराग पासवान की ताजपोशी करते हुए लिखा गया कि, ‘बिहार कर रहा है ताजपोशी का इंतजार.’

पोस्टर ने चढ़ा दिया सियासी पारा

बता दें कि, इस पोस्टर को शेखपुरा के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगाया गया है. वहीं, इस पोस्टर के सामने आने के बाद सियासत में खलबली मच गई है. 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो, चिराग पासवान ने अपनी पार्टी की ओर से जेडीयू के नेताओं के खिलाफ कई उम्मीदवार उतार दिए थे. उस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो बन गए थे. लेकिन, चिराग पासवान ने जेडीयू का वोट जरूर काट दिया था. तो वहीं, इस बार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान और सीएम नीतीश एक ही गठबंधन का हिस्सा हैं. चिराग पासवान ने इससे पहले बिहार की राजनीति में लौटने की बात कही थी. लेकिन, मुख्यमंत्री बनने को लेकर कोई इच्छा नहीं जताई थी. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही थी. हालांकि, उन तमाम गतिविधियों के बीच पार्टी की ओर से लगाए गए इस पोस्टर ने सियासी पारा हाई कर दिया है. 

Also Read: Bihar Election: चुनावी सरगर्मी के बीच बेतिया में BJP की तिरंगा यात्रा, रेणु देवी, संजय जायसवाल के साथ कई नेताओं ने लगाए नारे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >