Bihar Chakka Jam: पुलिस-अभ्यर्थी के बीच टकराव के बाद आज बंद रहेगा बिहार, वाम दल ने चक्का जाम का किया आह्वान

Bihar Chakka Jam: बीपीएससी अभ्यर्थी और पुलिस के बीच हुए टकराव के बाद आज बिहार बंद का ऐलान किया गया है. बिहार में आज चक्का जाम का आह्वान वाम दलों ने किया है. इसका समर्थन छात्र संगठनों AISA और RYA ने भी किया है.

Bihar Chakka Jam: बिहार में 70वीं BPSC पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी बीते कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार को राजधानी पटना में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प हुई. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया. इस घटनाक्रम के बाद वाम दल माले ने सोमवार को पूरे बिहार में चक्का जाम करने का आह्वान किया है. आज बिहार बंद रहेगा.

आज बिहार बंद का आह्वान

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और पानी की बौछार को लेकर विपक्ष ने नीतीश सरकार को जमकर घेरा है. राजद और वाम दल ने अभ्यर्थियों पर हुई इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. वाम दल माले ने आज यानी 30 दिसंबर को बिहार बंद और रेल परिचालन रोकने का ऐलान किया है. छात्र संगठनों AISA और RYA ने भी इस बंद का समर्थन किया है.

बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस का चक्का जाम

दरभंगा में AISA – RYA के साथ युवा राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद का समर्थन किया. आज दरभंगा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारी ने दरभंगा से दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस का चक्का जाम कर अपनी आवाज को बुलंद किया. आंदोलनकारियों ने BPSC परीक्षा को रद्द करने के साथ साथ शिक्षा माफिया पर नकेल कसने की मांग की. 

राजद ने किया चक्का जाम का समर्थन

वही आंदोलन का नेतृत्व कर रहे युवा राजद के महानगर राकेश नायक ने कहा कि हम लोग आज बिहार के नौजवान के आवाज व आंदोलन को बुलंद करने के लिए सड़क पर उतरे हैं. बिहार के मुखिया नीतीश कुमार उनके आवाजों का दमन कर रही है. यहां के नौजवान गरीब व किसान परिवार से आते हैं. जिस प्रकार से यहां के नौजवान अपनी शिक्षा दीक्षा को पूरा करते हैं, उसके बाद जब भी देश में बड़ी परीक्षा होती है तो यहां के शिक्षा माफियाओं के द्वारा परीक्षा में गड़बड़ी कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस-अभ्यर्थियों में टकराव

रविवार को जब अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर राजधानी पटना में प्रदर्शन कर रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इसी दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प हुई और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. पुलिस ने लाठीचार्ज और ठंड में पानी की बौछार का इस्तेमाल किया, जिससे अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश फैल गया. पुलिस ने छात्रों पर लाठी बरसाई, जिससे अभ्यर्थी भारी गुस्से में दिखे.

ALSO READ: Bihar News: दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड जल्द होगा पूरा, इतने दिन में निर्माण कार्य खत्म करने का लक्ष्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >