वित्त मंत्री ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 2-2 लाख, बनेंगे 5 नए एक्सप्रेसवे

Bihar Budget 2026: बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने 3. 47 लाख करोड़ का बजट पेश किया. पिछले साल 3.16 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया था. बिजेंद्र यादव ने कहा पिछले कुछ सालों में बजट का आकार बढ़ा है. बजट में महिलाओं को 2-2 लाख रुपए की सहायता, किसानों की आमदनी बढ़ाने और नौकरी-रोजगार के नए अवसर खोलने पर सरकार का फोकस रहा.

Bihar Budget 2026: बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने बजट भाषण की शुरुआत में केंद्रीय बजट में राज्य में मखाना बोर्ड के गठन को लेकर की गई घोषणा के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत विश्व की सबसे तेज अर्थ व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है तो दूसरी ओर बिहार भी अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान से बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा. वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य है. 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

क्या-क्या ऐलान हुआ

वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 2-2 लाख रुपये उपलब्ध कराए जायेंगे. इसके अलावा 5 नए एक्सप्रेसवे और सभी गरीबों को आवास देने के लिए सरकार ठोस कदम उठाएगी. इस बार बिहार की अर्थव्यवस्था 14.9% फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी. मंत्री ने बताया कि इस बार का बजट पिछले बजट से 30694 करोड़ ज्यादा है.

बजट की मुख्य बातें

बिहार सरकार ने शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए 68216.95 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

बिहार में वर्तमान में 2 लाख 27 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, साथ ही 28 हजार से ज्यादा प्रधानाध्यापकों की भी नियुक्ति की जा रही है.

कक्षा 1 से 8 तक के करीब 12.50 करोड़ छात्र-छात्राओं को निशुल्क किताब और स्कूल डायरी दी जाएंगी.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला रोजगार योजना के तहत 2-2 लाख रुपये देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए अब तक 1.80 लाख से ज्यादा छात्रों को 4 लाख रुपये तक का सस्ता शिक्षा ऋण दिया गया है.

PM-SHRI स्कूल और ‘एक जिला-एक उत्कृष्ट विद्यालय’ योजना के तहत स्कूलों में स्मार्ट क्लास, आधुनिक लैब और लाइब्रेरी बनाई जा रही हैं.

आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए बिहार में 5 नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है.

राज्य के 94 लाख गरीब परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति सुधारने के लिए सभी तबके के विकास पर ध्यान दिया जायेगा.

खेती को आधुनिक बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए चौथे कृषि रोड मैप को आगे बढ़ाने और औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने का ऐलान किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: अब खेलों में भी नंबर वन बनेगा बिहार, जानें सरकार का मेगा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >