Bihar Bhumi: बिहार में बहाल होंगे 7480 संविदा कर्मी, जानिए कब से होगी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

Bihar Bhumi: बिहार में चल रहे राजस्व महाअभियान के बीच 7480 संविदा कर्मियों के नियुक्ति की खबर है. सितंबर महीने में ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इस साल के अंत तक नियुक्ति पूरा होने की संभावना जताई गई है. जल्द ही इसे लेकर विज्ञापन भी जारी किया जाएगा.

Bihar Bhumi: बिहार में इसी महीने यानी सितंबर के अंत तक 7480 विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. साथ ही यह नियुक्ति इसी साल के अंत तक पूरा होने की संभावना है. इसके लिए विज्ञापन प्रकाशित करने की प्रक्रिया चल रही है. यह पद हाल ही में भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद खाली हुआ है.

विभाग ने कर्मियों को दी थी चेतावनी

इससे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व महाअभियान शुरू किया. दूसरी तरफ अपनी कई मांगों को लेकर संविदा पर नियुक्त सभी विशेष सर्वेक्षण कर्मी हड़ताल पर चले गये थे. जिससे कहीं ना कहीं सरकार के काम में बाधा आ रही थी. इसके बाद विभाग की तरफ से तीन सितंबर की शाम पांच बजे तक हड़ताली कर्मियों से काम पर वापस लौटने या फिर कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

7480 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों ने नहीं तोड़ी हड़ताल

विभाग की दी गई समय सीमा में 3295 कर्मी वापस काम पर लौट आये, लेकिन 7480 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों ने हड़ताल नहीं तोड़ी. इसके बाद हड़ताल पर बने हुए संविदा कर्मियों की संविदा भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय द्वारा समाप्त कर दी गई. साथ ही इसका आदेश जारी कर दिया गया. इसके अलावा संविदा समाप्त किये गए सभी कर्मियों के पदों को खाली घोषित करते हुए उन सभी पदों पर नियोजन के लिए विज्ञापन प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू की गई है.

क्या थी हड़ताल कर रहे कर्मियों की मांग?

दरअसल, हड़ताल कर रहे कॉन्ट्रैक्ट वर्करों का कहना था कि उनसे स्थायी कर्मचारियों के बराबर काम लिया जा रहा है, लेकिन वेतन और सुविधाओं में भारी अंतर है. उनकी प्रमुख मांगों में नियमित सेवा में बहाली और ESIC का लाभ शामिल है. उनका तर्क है कि लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें नौकरी की स्थिरता और सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई.

Also Read: Bihar Train News: बिहार के इस जिले से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >