Bihar: बिहार में मोहर्रम को लेकर प्रशासन की सख्त, 1230 सब-इंस्पेक्टर तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर

Bihar: मोहर्रम को लेकर बिहार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. इस बार 13719 लाइसेंसी ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे. संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता के साथ हर जुलूस की वीडियोग्राफी होगी. अफवाहों पर नजर रखते हुए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है.

Bihar: बिहार पुलिस ने मोहर्रम के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है. शुक्रवार को एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्‍होंने बताया कि राज्य में इस साल 13719 लाइसेंसी ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे. जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा अधिक है. उन्होंने कहा कि सभी जुलूसों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए हर जिले में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. जो मोहर्रम के दौरान सक्रिय रहेंगे.

संवेदनशील जिलों में खास निगरानी

एडीजी ने बताया कि राज्य के कुछ जिले अत्यंत संवेदनशील हैं. इन जिलों को विशेष श्रेणी में रखा गया है. इन जिलों में सीतामढ़ी, कटिहार, पूर्णिया, गोपालगंज, शिवहर, बांका, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, रोहतास, पटना और मधुबनी हैं. इन संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. दराद ने जानकारी दी कि हर साल कुछ स्थानों पर साम्प्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आती हैं. जिसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. मुख्‍य रूप से जबरन चंदा वसूली के कारण विवाद की स्थिति बनती है. ऐसे में इस बार जिला प्रशासन इसे रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है.

हर जुलूस की होगी वीडियोग्राफी

एडीजी पंकज दाराद ने बताया कि इस बार सभी ताजिया जुलूसों की वीडियोग्राफी अनिवार्य कर दी गई है. साथ ही, सभी जुलूस पुलिस की निगरानी में ही निकाले जाएंगे. प्रशासन की ओर से 1230 सब-इंस्पेक्टर्स को ड्यूटी पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी संभावित घटना पर त्वरित कार्रवाई की जा सके.

अफवाह और भड़काऊ गतिविधियों पर सख्ती

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बातचीत के दौरान यह स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के कोई जुलूस नहीं निकलेगा और डीजे के प्रयोग होगा. उन्‍होंने बताया कि डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. दराद ने जनता से अपील की कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली टिप्पणी और पोस्‍ट से बचें. बिना सत्यापन के कोई भी पोस्ट साझा न करें और शांति व्यवस्था बनाए रखेने में पुलिस का सहयोग करें.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शांति-सद्भाव के लिए अपील

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दाराद ने कहा कि बिहार पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई है कि सभी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें. किसी उकसावे और विवाद से बचें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें ताकि मुहर्रम शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो सके. प्रशासन पूरी तरह तैयार है. अगर किसी भी प्रकार की घटना होती है तो जिला के वरीय अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे और स्थिति को नियंत्रित करेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में अगले 72 घंटे तक फ्लैश फ्लड का खतरा, IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान का जारी किया अलर्ट

ग्राफिक डाटा

कुल लाइसेंसी ताजिया जुलूस: 13719
ऑन ड्यूटी सब-इंस्पेक्टर: 1230
डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
हर जिले में कंट्रोल रूम सक्रिय
वीडियोग्राफी अनिवार्य
सोशल मीडिया पर नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >