बिहार में खुलेंगे 19 नए केंद्रीय विद्यालय, केंद्र ने दी 2135 करोड़ की मंजूरी, देखिये नाम

Bihar: बिहार में 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी शुरू हो गई है. केंद्र सरकार ने 2026-27 के लिए 2135.85 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. जमीन चिन्हित हो चुकी है और टेम्पररी बिल्डिंग में जल्द क्लासेज शुरू होंगी. करीब 30 हजार छात्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने राज्य में 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की थी. अब इसके लिए 2135.85 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है. इससे राज्य के करीब 30 हजार छात्र-छात्राओं को फायदा मिलने की उम्मीद है. इन नए स्कूलों में मधुबनी जिले को दो केंद्रीय विद्यालयों की सौगात मिली है. यहां पहली बार बालवाटिका (प्री-प्राइमरी) से ही पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी. यानी छोटे बच्चों को भी केंद्रीय विद्यालय की सुविधा मिल सकेगी.

जमीन चुनने का काम पूरा

बिहार सरकार ने उन जिलों में जमीन चिन्हित करने का काम पूरा कर लिया है. गया, पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, अरवल, मधुबनी, कैमूर, मधेपुरा, शेखपुरा, भोजपुर, भागलपुर, नालंदा, मुंगेर और दरभंगा में 4 से 5 एकड़ जमीन तय कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है. ग्रामीण इलाकों में कम से कम 5 एकड़ जमीन जरूरी रखी गई है, जबकि शहरों में ढाई से 4 एकड़ जमीन पर्याप्त मानी जाती है.

यह जमीन केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) को मुफ्त में दी जाएगी. भवन, क्लासरूम, खेल मैदान और दूसरी जरूरी सुविधाओं के निर्माण के लिए पैसा केंद्र सरकार देगी. जब तक स्थायी भवन नहीं बन जाते, तब तक अस्थायी तौर पर सरकारी भवनों में कक्षाएं चलाई जाएंगी. इसके लिए डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि बिजली, पानी और सड़क की सुविधाएं पूरी की जाएं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार में अब टोटल कितने स्कूल होंगे

फिलहाल देश में 1288 केंद्रीय विद्यालय चल रहे हैं. यहां 14 लाख से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. बिहार में अभी 16 केंद्रीय विद्यालय हैं. नए 19 स्कूल खुलने के बाद यह संख्या बढ़कर 35 हो जाएगी. हर नए केंद्रीय विद्यालय में कुल 1520 सीटें होंगी.

क्लास वन में हर सेक्शन में 40 बच्चों का नामांकन होगा, जिसमें 25 प्रतिशत सीटें शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून के तहत रिजर्व्ड रहेंगी. कक्षा 11 में विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकाय मिलाकर 120 सीटें तय की गई हैं.

इसे भी पढ़ें: हो जाएं तैयार, मई में घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम, पूछे जाएंगे 33 सवाल

पप्पू यादव के दावों पर नीरज कुमार का बड़ा हमला, बताया डकैती और हत्या का इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >