Baba Hariharnath Corridor: दुनियाभर में चमकेगा बिहार के ये प्रसिद्ध मंदिर... काशी विश्वनाथ जैसा बनकर होगा तैयार

Baba Hariharnath Corridor: बिहार का प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर अब दुनियाभर में फेमस होने वाला है. दरअसल, इस मंदिर का कायाकल्प किया जा रहा है. जिसके बाद हरिहरनाथ कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया गया है. इससे बिहार में पर्यटन को खास बढ़ावा मिलेगा.

Baba Hariharnath Corridor: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर कई पहल किए जा रहे हैं. कई टूरिस्ट जगहों को डेवलप किया जा रहा है. ऐसे में बिहार के वैशाली जिले में स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर को लेकर खुशखबरी सामने आ गई है. दरअसल, इस मंदिर को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, काशी विश्वनाथ के जैसा इस मंदिर को तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद दुनियाभर में यह मंदिर चमकेगा. बता दें कि, इस मंदिर के कायाकल्प के लिए हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया गया है. जिसको लेकर पहले फेज का काम भी शुरू कर दिया गया है.

इस वजह से है बिहार में प्रसिद्ध…

बता दें कि, बाबा हरिहरनाथ मंदिर बिहार में फेमस है. इसकी खास वजह यह बताई जाती है कि, सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर एकमात्र ऐसा स्थल है जहां, भगवान शिव और विष्णु एक ही शिवलिंग में स्थापित हैं. इस कारण से यह मंदिर बिहार के लोगों के बीच आस्था का केंद्र बना है. हर रोज बड़ी संख्या में लोग यहां पूजा-पाठ करने पहुंचते हैं. तो वहीं, अब पर्यटन की दृष्टि से भी इसे विकसित किया जा रहा है. खबर की माने तो, सारण डीएम अमन समीर ने मंदिर का दौरा कर फेज-1 के कार्यों का निरीक्षण किया और रिवर फ्रंट को काली घाट से दीघा पुल तक विकसित करने के लिए संबंधित कंसल्टेंट के साथ चर्चा की. इस दौरान फेज-2 के लिए सुव्यवस्थित कार्य योजना तैयार करने का निर्देश भी दिया गया है.

मंदिर में दी जायेंगी कई सुविधाएं

ऐसे में साफ तौर पर कहा जा रहा है कि, रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए जरूरी कार्रवाई जल्द से जल्द की जाएगी. बता दें कि, गंगा और गंडक नदी के किनारे बाबा हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण होने से यह स्थल पर्यटन के क्षेत्र में विकसित होगा. तो वहीं, फेज 1 का काम शुरू होने के बाद अब फेज 2 के लिए प्लानिंग की जा रही है. इधर, मंदिर में दी जाने वाली सुविधाओं की बात करें तो, इस मंदिर में यातायात प्रबंधन, पार्किंग की सुविधा, घाटों, परिसर और पर्यटन सुविधाओं को शामिल किया जाएगा. ऐसे में यह कदम सरकार की ओर से बेहद खास माना जा रहा है. इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों के बीच भी खुशी देखी जा रही है.

Also Read: Bihar Train Accident: जहानाबाद में बड़ा रेल हादसा टला, अगर इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगती, फिर तो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >