होटल में बीए की छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज

बिहटा. बिहटा थाना क्षेत्र में बीए की प्रैक्टीकल का एग्जाम देकर लौट रही छात्रा के साथ ब्वाय फ्रेंड ने होटल में मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया.

बिहटा. बिहटा थाना क्षेत्र में बीए की प्रैक्टीकल का एग्जाम देकर लौट रही छात्रा के साथ ब्वाय फ्रेंड ने होटल में मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया. पीड़ित छात्रा ने लिखित आवेदन देकर थाने में आरोपित के खिलाफ करवाई की मांग की है. घटना के बाद आरोपित फरार हो गया. पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल जांच करायी है. बताया जाता है, कि शनिवार को बिहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा प्रेक्टिकल का एग्जाम देने आयी थी. एग्जाम देने से पहले ब्वाय फ्रेंड के साथ छात्रा की बात हुई थी. इसी दौरान ब्वाय फ्रेंड के द्वारा बताया गया की एग्जाम देकर लौटने के बाद हम दोनों मिलेंगे. जिसके बाद छात्रा को एक निजी एक होटल में मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया. पीड़िता छात्रा ने सारी घटना की जानकारी घर पर पहुंचने के बाद परिजनों को दी. बिहटा डीएसपी पंकज कुमार मिश्र ने कहा कि एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों की तरफ से लिखित आवेदन दिया गया है. फिलहाल पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >