पटना समेत बिहार के इन तीन जिलों में नहीं बनेगा अटल कला भवन, विभाग ने बताई क्या है वजह

Atal Kala Bhawan: बिहार में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई जिलों में अटल कला भवन बनाए जा रहे हैं, लेकिन पटना, जहानाबाद और सुपौल में यह परियोजना नहीं बनेगी. वहीं वैशाली, भागलपुर और सीतामढ़ी में जमीन नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है.

Atal Kala Bhawan: (पटना से सबिता की रिपोर्ट) बिहार में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई जिलों में अटल कला भवन बनाए जा रहे हैं. हालांकि पटना, जहानाबाद और सुपौल में अब 620 सीटों वाले अटल कला भवन का निर्माण नहीं होगा. कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का कहना है कि इन जिलों में अतिरिक्त अटल कला भवन की आवश्यकता नहीं है. इसी कारण यहां नई परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया गया है.

20 जिलों में बन चुके हैं या निर्माण के अंतिम चरण में हैं भवन

विभाग के अनुसार राज्य के 20 जिलों में अटल कला भवन या अटल कला केंद्र का निर्माण पूरा हो चुका है या अंतिम चरण में है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर में 2000 दर्शकों की क्षमता वाले अटल कला भवन बनाए जा रहे हैं. इनमें पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में भवन तैयार हो चुके हैं, जबकि मुजफ्फरपुर में निर्माण कार्य जारी है.

इन जिलों में पूरा हो चुका है निर्माण

दरभंगा, सहरसा, मुंगेर, पूर्णिया, गया, सारण और बेगूसराय में 600 सीटों वाले अटल कला भवन बनकर तैयार हो चुके हैं. इन भवनों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं.

कई जिलों में तेजी से चल रहा है निर्माण कार्य

राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक लखीसराय और बांका में 630 सीटों वाले प्रेक्षागृह का निर्माण किया जा रहा है. वहीं शेखपुरा, अरवल, बक्सर, कैमूर, सिवान, अररिया, नवादा, शिवहर, नालंदा, औरंगाबाद और जमुई में 620 सीटों वाले अटल कला भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है.

9 जिलों में जमीन मिल चुकी, जल्द शुरू होगा काम

खगड़िया, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, समस्तीपुर और मधेपुरा में अटल कला भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है. इन जिलों में प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

वैशाली, भागलपुर और सीतामढ़ी में जमीन की समस्या

वैशाली, भागलपुर और सीतामढ़ी में अभी तक अटल कला भवन के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है. जमीन नहीं मिलने के कारण इन जिलों में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है. विभाग भूमि उपलब्ध होने का इंतजार कर रहा है.

कलाकारों को मिलेगा आधुनिक मंच

अटल कला भवन बनने से जिलों में नाटक, संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक मंच उपलब्ध होगा. इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को अपने ही जिले में अभ्यास और प्रदर्शन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. इससे क्षेत्रीय कला और संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा.

Also Read: पटना जू में मैसूर से आएगा नया मेहमान, 21 साल पहले USA से आई थी ‘शांति’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >