कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज में स्क्रूटनी के लिए छह तक आवेदन

पटना वीमेंस कॉलेज की ओर से छठे सेमेस्टर की छात्राओं का परिणाम 24 अप्रैल को जारी कर दिया गया. इसके बाद 26 अप्रैल को कॉलेज की वेबसाइट पर स्क्रूटनी के लिए नोटिस जारी किया गया है.

संवाददाता,पटना पटना वीमेंस कॉलेज की ओर से छठे सेमेस्टर की छात्राओं का परिणाम 24 अप्रैल को जारी कर दिया गया. इसके बाद 26 अप्रैल को कॉलेज की वेबसाइट पर स्क्रूटनी के लिए नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, एएमएम, बीएमसी, सीइएमस और एमबायो की छात्राएं स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकती हैं. जिन छात्राओं को लगता है कि उनके पेपर में अंक कम आये हैं, उन्हें आवेदन का मौका दिया गया है. आवेदन करने की तारीख 27 अप्रैल से लेकर 6 मई तक है. इसके लिए छात्राओं को हर पेपर के लिए 300 रुपये फीस के तौर पर देने होंगे. छात्राएं बाकी की जानकारी कॉलेज की वेबसाइट से ले सकती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >