जमीन का सारा ऑनलाइन काम अब अंचल कार्यालय में ही उपलब्ध होगा

गांव के रैयतों को उनके अपने अंचल कार्यालय में ही जमीन-जायदाद संबंधी सभी ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी.

संवाददाता,पटना गांव के रैयतों को उनके अपने अंचल कार्यालय में ही जमीन-जायदाद संबंधी सभी ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी. इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नयी पहल की है. सोमवार को पटना के शास्त्रीनगर स्थित राजस्व सर्वे ट्रेनिंग इंस्टीट्यू्ट में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के वीएलइ (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) के लिए दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. अब तक ऑनलाइन सर्विस तो थी, लेकिन लोगों को समझ नहीं आता था कि कागजात कौन से लगेंगे, कैसे अप्लाइ करना है. आवेदन रिजेक्ट होने का भय भी रहता था. इसी दिक्कत को खत्म करने के लिए विभाग ने नया प्लान बनाया है. अब अंचल कार्यालय (यानी सर्किल ऑफिस) में ही विलेज लेवल एंटरप्रोन्योर अपना काउंटर लगाकर बैठेंगे. उनके पास जाने से बीएलइ की ओर से आवेदन भरा जायेगा. साथ ही जरूरी कागजात चेक करने के बाद और आपकी जमीन से जुड़ी लगभग सारी ऑनलाइन सर्विस (जैसे दाखिल-खारिज, म्यूटेशन, जमाबंदी सुधार, लगान रसीद, जाति-आवासीय प्रमाणपत्र वगैरह) वहीं पूरी हो जायेगी. घर-गांव से दूर पटना या जिला मुख्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने साफ कहा कि ऑनलाइन सर्विस होने के बावजूद लोग परेशान हैं क्योंकि उन्हें प्रोसेस समझ नहीं आता. अब वीएलइ अंचल ऑफिस में बैठकर लोगों के सलाहकार बनेंगे. वीएलइ अंचल में विभाग के रिप्रेजेंटेटिव होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH RANJAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >