राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए अलीना जुबैर और अंतरा झा ने किया क्वालीफाइ

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में इंदौर के महू में हाल ही में संपन्न 07324 इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में बिहार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है

संवाददाता, पटना नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में इंदौर के महू में हाल ही में संपन्न 07324 इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में बिहार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. पटना की अलीना जुबैर और अंतरा झा ने 10 मीटर एयर राइफल (महिला) (एनआर) प्रतियोगिता में 400 में से 388 और 386 अंक हासिल करके क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया है. इस साल के अंत में होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाइ किया है. दोनों निशानेबाज बिहार राइफल एसोसिएशन के तहत पंजीकृत क्लब मगध राइफल क्लब,पटना में प्रशिक्षण ले रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUBODH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >